Homemade Pumpkin Seed Oil: टूटते-झड़ते बालों से हैं परेशान? घर पर बनाकर ऐसे लगाएं कद्दू के बीजों का तेल, हफ्ते भर में दिखेगा असर!

अगर आप भी कमजोर और झड़ते बालों से परेशान हैं तो इसके लिए आपको बाजार से महंगे तेल या सीरम खरीदने की जरूरत नहीं है. यहां हम आपको घर पर ही कद्दू के बीजों का तेल बनाने का तरीका बता रहे हैं. इससे आपके बालों की जड़ें मजबूत होंगी और हेयरफॉल कम होने में भी मदद मिलेगी. आइए आपको कद्दू के बीज के तेल को बनाने का तरीका और इसके फायदे बताते हैं.

Advertisement
बारिश में बाल तेजी से झड़ते हैं. (PHOTO:AI) बारिश में बाल तेजी से झड़ते हैं. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:44 PM IST

Homemade Pumpkin Seed Oil for Hairfall: केमिकल से भरे प्रोडक्ट्स, खराब मौसम और प्रदूषण की वजह से बालों का टूटना-झड़ना काफी आम हो गया है. छोटी उम्र में ही आजकल बालों से जुड़ी दिक्कतें लोग परेशान हो रहे हैं, स्ट्रेस, बदलती लाइफस्टाइल, प्रदूषण, खराब खान-पान और केमिकल प्रोडक्ट्स के ज्यादा इस्तेमाल का असर बालों पर भी पड़ता है. 

अगर आप भी बालों के झड़ने और टूटने से परेशान हैं तो आप घर बाजार से खरीदकर महंगे प्रोडक्ट्स लगाने की बजाय देसी चीजों पर भरोसा करके देख सकते हैं. पुराने समय में बाल लंबे समय तक मजबूत रहते थे, लेकिन आजकल बच्चे-बच्चे का हेयरफॉल हो रहा है. इस आर्टिकल में हम आपको बालों के लिए कद्दू के बीजों का तेल बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं. 

Advertisement

बालों के लिए वरदान है कद्दू के बीजों का तेल 

कद्दू के बीजों का तेल बालों और स्कैल्प के लिए फायदेमंद माना जाता है. कद्दू के बीजों में हेल्दी फैट्स, विटामिन ई, जिंक, मैग्नीशियम और प्लांट स्टेरोल्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये पोषक तत्व स्कैल्प को पोषण देने और विटामिन ई एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है, जबकि हेल्दी फैटी एसिड्स ड्राई स्कैल्प को मॉइश्चर देने में मदद कर सकते हैं.

घर पर कैसे बनाएं कद्दू के बीजों का तेल?

सामग्री

  • आधा कप कच्चे कद्दू के बीज
  • 1 कप नारियल या स्वीट आलमंड ऑयल
  • 1 बड़ा चम्मच कैस्टर ऑयल 

बनाने का तरीका

  1. सबसे पहले कद्दू के बीजों को धीमी आंच पर दो से तीन मिनट हल्का भून लें. ध्यान रखें कि बीज जलें नहीं. ठंडा होने के बाद इन्हें हल्का दरदरा पीस लें.
  2. अब एक पैन में नारियल या स्वीट आलमंड ऑयल लेकर डबल बॉयलर तरीके से हल्का गर्म करें. इसमें पिसे हुए कद्दू के बीज डालकर बेहद स्लो फ्लेम पर करीब 30 से 45 मिनट तक गर्म करें.
  3. गैस बंद करके तेल को पूरी तरह ठंडा होने दें. इसके बाद इसे मलमल के कपड़े या बारीक छलनी से छानकर साफ, सूखी और गहरे रंग की कांच की बोतल में भरें.

कैसे करें इस्तेमाल?

Advertisement

हफ्ते में एक बार इस तेल से 5 से 10 मिनट हल्के हाथों से अपने स्कैल्प पर मसाज करें. कुछ घंटों बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें. आप चाहे तो इस तेल को एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर हेयर मास्क की तरह भी इस्तेमाल भी किया जा सकता है. 

क्या कहती है रिसर्च? 

कुछ रिसर्च के मुताबिक, कद्दू के बीजों के तेल और बालों की ग्रोथ के बीच पॉजिटिव संकेत मिले हैं, लेकिन इसे हेयर फॉल का चमत्कारी इलाज नहीं माना जा सकता. अगर बाल अचानक बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं, पैचेज बन रहे हैं या लंबे समय से समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें. हेयर फॉल के पीछे आयरन की कमी, थायरॉइड, हार्मोनल बदलाव या कुछ और कारण भी हो सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »