Homemade Skin Toner For Summers: झुलसती गर्मी में भी चेहरे पर रहेगा AC जैसा कूलिंग इफेक्ट! घर पर इन 4 चीजों से बनाएं नेचुरल फेस टोनर

Best Homemade Skin Toners For Summers: तेज धूप, पसीने और धूल-मिट्टी के कारण अगर गर्मियों में आपका चेहरा भी चिपचिपा और बेजान हो जाता है, तो महंगे केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के बजाय आप घर पर 4 नेचुरल फेस टोनर बना सकते हैं. खीरा, पुदीना, ग्रीन टी और चावल के पानी से बने ये टोनर आपकी त्वचा को अंदर से हाइड्रेट और फ्रेश रखेंगे.

Advertisement
सूरज की तेज किरणें चेहरे की स्किन को झुलसा देती हैं. (Photo: ITG) सूरज की तेज किरणें चेहरे की स्किन को झुलसा देती हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:24 AM IST

Best Homemade Skin Toner For Summers: गर्मी का मौसम शुरू होते ही स्किन से जुड़ी कई परेशानियां बढ़ने लगती हैं. तेज धूप, गर्म हवाएं, पसीना और धूल-मिट्टी का असर सबसे पहले चेहरे पर दिखाई देता है. इन सबकी वजह से स्किन चिपचिपी, ऑयली और बेजान नजर आने लगती है. कई बार बार-बार चेहरा धोने के बाद भी ताजगी महसूस नहीं होती और स्किन अपनी नेचुरल चमक खोने लगती है. गर्मियों में स्किन को ठंडक और सही हाइड्रेशन देना भी बहुत जरूरी होता है. ऐसे में फेस टोनर को स्किन केयर का अहम हिस्सा बनाना जरूरी हो जाता है, जो स्किन को फ्रेश रखने के साथ-साथ उसे रिलैक्स महसूस कराने में मदद करता है.

Advertisement

यूं तो बाजार में कई तरह के फेस टोनर मिल जाते हैं, लेकिन उनमें मौजूद केमिकल्स कई बार स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. टेंशन न लें आप कुछ आसान घरेलू चीजों की मदद से घर पर ही ऐसे नेचुरल फेस टोनर बना सकते हैं, जो सड़ी गर्मियों में भी स्किन को ठंडक देने, फ्रेश रखने और नेचुरल ग्लो बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. ये घरेलू टोनर न सिर्फ आसान और सस्ते होते हैं, बल्कि गर्मियों में स्किन को तरोताजा महसूस कराने का भी काम करते हैं.

1. गुलाब जल और खीरे का टोनर
अगर आपकी स्किन गर्मियों में जल्दी लाल या डल हो जाती है तो ये टोनर काफी फायदेमंद हो सकता है. खीरा स्किन को ठंडक देता है और गुलाब जल स्किन को फ्रेश महसूस कराता है.

कैसे बनाएं?
इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है. ये बनाने के लिए एक खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें. अब इसमें बराबर मात्रा में गुलाब जल मिला लें. इसे स्प्रे बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें.

Advertisement

इस्तेमाल का तरीका: इसे इस्तेमाल करने से पहले चेहरा अच्छे से धोकर साफ कर लें. फिर इस टोनर को कॉटन या स्प्रे की मदद से चेहरे पर लगाएं. इससे स्किन में ताजगी महसूस होती है.

Rose Water and Cucumber Toner (Photo: ITG)

2. ग्रीन टी टोनर देगा नेचुरल ग्लो: ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं. ये टोनर गर्मियों में स्किन को शांत रखने में भी मदद कर सकता है.

कैसे बनाएं?
एक कप पानी में ग्रीन टी उबाल लें और ठंडा होने दें. जब ये अच्छे से ठंडा जाए तब इसमें कुछ बूंदें एलोवेरा जेल की मिला लें.

इस्तेमाल का तरीका: इसे फ्रिज में ठंडा करके चेहरे पर लगाएं. इससे स्किन हाइड्रेटेड रहती है और फ्रेशनेस महसूस होती है.

Green Tea Toner (Photo: ITG)

3. पुदीना टोनर से मिलेगी ठंडक: पुदीना सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, बल्कि स्किन को भी ठंडक देने का काम करता है. गर्मी में ये स्किन को रिलैक्स महसूस करा सकता है.

कैसे बनाएं?
इसे बनाने के लिए कुछ पुदीने की पत्तियों को पानी में उबाल लें. जब पानी ठंडा हो जाए तब उसे छान लें और बोतल में भर लें.

इस्तेमाल करने का तरीका: दिन में 1-2 बार इसे चेहरे पर लगाएं. इससे चेहरा की स्किन तरोताजा महसूस होगी.

Advertisement
Mint Leaves Toner (Photo: ITG)

4. चावल के पानी का टोनर: चावल का पानी भी स्किन के लिए वरदान साबित हो सकता है. इसे इस्तेमाल करके आप स्किन को सॉफ्ट और चमकदार बना सकते हैं. ये एक आसान घरेलू नुस्खा है जिसे कई लोग पसंद करते हैं.

कैसे बनाएं?
चावल के पानी का टोनर घर पर बनाने के लिए चावल धोने के बाद बचा पानी अलग रख लें. इसे कुछ घंटों के लिए रख दें और फिर इस्तेमाल करें.

इस्तेमाल करने का तरीका: इसे इस्तेमाल करने के लिए कॉटन की मदद लें. कॉटन की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने दें. बाद में साफ पानी से चेहरा धो लें.

Rice Water Toner (Photo: ITG)

टोनर इस्तेमाल करते समय रखें ये बातें

  • किसी भी टोनर को तभी लगाएं जब आपका चेहरा साफ हो. 
  • टोनर को फ्रिज में स्टोर करें. फ्रिज में रखे टोनर का इस्तेमाल करने से स्किन को ज्यादा ठंडक मिलती है.
  • बहुत ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
  • अगर किसी चीज से एलर्जी हो तो उसे चेहरे पर न लगाएं.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »