Anti Aging Face Pack: झुर्रियां और फाइन लाइंस से हैं परेशान? घर पर बनाएं ये एंटी-एजिंग फेस पैक, स्किन दिखेगी जवां

झुर्रियां और फाइन लाइंस चेहरे की खूबसूरती पर असर करती हैं. ऐसे में लौंग, कॉफी, बेसन, मुल्तानी मिट्टी और चंदन से बना यह होममेड फेस पैक आजमा सकते हैं. जानिए इस फेस पैक को बनाने और लगाने का आसान तरीका, साथ ही किन सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए.

Advertisement
कॉफी स्किन के लिए बेस्ट होती है. (PHOTO:AI) कॉफी स्किन के लिए बेस्ट होती है. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:50 PM IST

Homemade Anti Aging Face Pack: उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइंस और त्वचा का ढीलापन नजर आना आम बात है. इसके अलावा तनाव, धूप, प्रदूषण और त्वचा की सही देखभाल न करने से भी चेहरे पर एजिंग के लक्षण समय से पहले दिखाई देने लगते हैं. ऐसे में कई लोग महंगे एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अगर आप चाहें तो घर पर मौजूद कुछ चीजों की मदद से एक आसान फेस पैक तैयार कर सकते हैं. यह फेस पैक त्वचा को एक्सफोलिएट करने और चेहरे पर निखार लाने में मदद कर सकता है.

Advertisement

कैसे बनाएं एंटी-एजिंग फेस पैक?

इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले 5 से 7 लौंग लें और उन्हें एक पैन में हल्का भून लें. लौंग को ज्यादा जलाएं नहीं, वरना इससे त्वचा में जलन हो सकती है. भुनने के बाद लौंग को अच्छी तरह मसल लें.

अब एक पैन में थोड़ा पानी डालें और इसमें 1 छोटा पैकेट कॉफी पाउडर डालकर अच्छी तरह उबाल लें. इसके बाद इस मिक्सर को चाय की छलनी की मदद से छान लें, ताकि कॉफी के कण अलग हो जाएं.

अब इस तैयार पानी में थोड़ी सी चीनी, 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, थोड़ा सा चंदन पाउडर और नींबू के रस की कुछ बूंदें डालकर अच्छी तरह मिला लें. सभी चीजों को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें.

चेहरे पर कैसे लगाएं?

Advertisement

फेस पैक लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें. अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर एक समान लगाएं. इसे करीब 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें. जब फेस पैक हल्का सूख जाए, तो चेहरे को सामान्य या ठंडे पानी से धो लें. इसके बाद त्वचा पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं.

त्वचा के लिए कैसे फायदेमंद हो सकती हैं ये चीजें?

लौंग में मौजूद प्राकृतिक गुण त्वचा की सफाई में मदद कर सकते हैं. कॉफी त्वचा को एक्सफोलिएट करने और डलनेस कम करने में मदद कर सकती है. बेसन और मुल्तानी मिट्टी त्वचा से अतिरिक्त तेल और गंदगी हटाने में सहायक माने जाते हैं, जबकि चंदन पाउडर त्वचा को ठंडक देने में मदद कर सकता है.

हालांकि, यह फेस पैक झुर्रियों या फाइन लाइंस को पूरी तरह रोकने की गारंटी नहीं देता. त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को रोकना संभव नहीं है. बेहतर नतीजों के लिए रोजाना सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, पर्याप्त पानी पिएं और संतुलित डाइट लें.

ध्यान रखें: नींबू त्वचा पर जलन और संवेदनशीलता बढ़ा सकता है. इसलिए इस फेस पैक को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है या किसी तरह की एलर्जी है, तो इस्तेमाल से पहले त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »