Lasooni Suji Rolls: मैदा नहीं, अब नाश्ते में सूजी और लहसुन से बनाएं हेल्दी टेस्टी रोल्स, सब चट कर जाएंगे बच्चे!
अगर बच्चे रोज़ जंक फूड की डिमांड करते हैं, तो उन्हें घर पर बना लसूनी सूजी रोल्स खिलाएं. बिना मैदे और बिना तेल के तैयार यह नाश्ता बेहद लाइट, हेल्दी और स्वादिष्ट है. इसे आप बच्चों के टिफिन या शाम की चाय के साथ झटपट सर्व कर सकती हैं. जानें इसकी आसान रेसिपी.
Lasooni Suji Rolls Recipe: आजकल के बच्चे घर के बने देसी खाने को देखकर तुरंत मुंह बना लेते हैं, रोज-रोज पिज्जा-बर्गर और रोल्स की डिमांड करते हैं. सुबह हो या शाम उनकी जुबान पर बस जंक फूड ही रहता है. जो हर किसी के लिए बड़ी समस्या है, मगर आप चाहें तो घर पर ही बच्चों को हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट बना सकती हैं, जिसे देखकर आपके बच्चे खुश हो जाएंगे. यह उनकी हेल्थ पर भी बुरा असर नहीं करता है और बनाने में भी आसान होता है.
Advertisement
हल्की-फुल्की भूख के लिए कुछ हेल्दी और झटपट बनाना चाहते हैं, तो लसूनी सूजी रोल्स को अपनी लिस्ट में शुमार कर लें. इसमें न मैदा लगता है और न ही डीप फ्राई करने के लिए तेल. इसलिए यह बॉडी के लिए भी हेल्दी होता है और बच्चे इसे देखकर मुंह भी नहीं सड़ाते हैं.
सबसे अच्छी बात यह है कि सूजी, दही और लहसुन से तैयार ये रोल्स स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हल्के भी होते हैं. इन्हें आप बच्चों के टिफिन, ऑफिस स्नैक या शाम की चाय के साथ भी सर्व कर सकते हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क