Doodh Peda: त्योहारों पर बाजार की मिठाई छोड़ें, गुड़ और ड्राई फ्रूट्स डालकर बनाएं टेस्टी दूध पेड़ा, आसान है तरीका

अगर आप भी करवाचौथ या दिवाली पर बाजार की मिठाई खरीदने की सोच रहे हैं तो रुक जाएं. यहां हम आपको दूध पेड़ा की रेसिपी बता रहे हैं जो खाने में न केवल बहुत टेस्टी होते हैं बल्कि इसे बनाना भी आसान है.

Advertisement
दूध पेड़ा (Photo: ITG) दूध पेड़ा (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:54 PM IST

करवाचौथ या दीपावली का त्योहार आते ही घरों में मिठाइयों की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. बाजार की मिलावटी मिठाइयों से सेहत बिड़ने का डर रहता है, ऐसे में इस दिवाली क्यों न घर पर ही शुद्ध और पौष्टिक चीजें बनाई जाएं. अगर आप इस फेस्टिव सीजन कुछ हेल्दी और टेस्टी मीठा ट्राई करना चाहती हैं, तो गुड़ और ड्राई फ्रूट्स से बना दूध पेड़ा एकदम परफेक्ट ऑप्शन है. यह खाने में जितना स्वादिष्ट है, सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद भी है. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

Advertisement

गुड़ और ड्राई फ्रूट्स दूध पेड़ा बनाने के लिए सामग्री
दूध: 1 लीटर (फुल क्रीम)

गुड़ का पाउडर या कद्दूकस किया हुआ गुड़: ½ कप (स्वादानुसार)

ड्राई फ्रूट्स (बादाम, काजू, पिस्ता): 2 बड़े चम्मच (बारीक कटे हुए)

इलायची पाउडर: ½ छोटा चम्मच

मक्खन: 1-2 छोटे चम्मच

पेड़ा बनाने की आसान विधि
सबसे पहले एक भारी तले की कढ़ाई में फुल क्रीम दूध डालकर मीडियम फ्लेम पर उबालें. दूध में उबाल आने के बाद आंच धीमी कर दें और इसे लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक यह आधा (खोया या मावा की कंसिस्टेंसी में) न हो जाए.

एक अलग पैन में थोड़ा सा मक्खन गर्म करें और उसमें कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ता को हल्का सुनहरा होने तक भून लें. फिर इसे दूध वाले मिश्रण में मिला दें.

जब दूध पूरी तरह से गाढ़ा होकर मावा बन जाए, तो गैस की फ्लेम बंद कर दें. मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. (ध्यान रखें: खौलते हुए दूध में सीधे गुड़ डालने से दूध फट सकता है, इसलिए मिश्रण हल्का गुनगुना होने पर ही गुड़ का पाउडर या कद्दूकस किया हुआ गुड़ मिलाएं).

Advertisement

अब इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें ताकि बढ़िया खुशबू और फ्लेवर आ जाए.

मिश्रण के हल्का ठंडा होने पर हाथों में थोड़ा सा मक्खन लगाएं. अब इस मिश्रण से थोड़ा-थोड़ा हिस्सा लेकर गोल करें और अंगूठे से हल्का दबाकर पेड़े का आकार दें.

ऊपर से कटे हुए पिस्ता या बादाम का टुकड़ा लगाकर सजाएं.

तैयार है आपके स्वादिष्ट और हेल्दी गुड़-ड्राई फ्रूट्स दूध पेड़ा. इस दिवाली इसे बनाकर अपने परिवार और मेहमानों का मुंह मीठा कराएं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »