How to make Dal Bati Churma: बिना चूल्हा ऐसे बनाएं राजस्थान की फेमस दाल और बाटी, स्वाद ऐसा कि लोग पूछेंगे रेसिपी

How to make Rajasthani Thali: अगर आप भी गर्मियों के लंच में रोज सब्जी रोटी खाकर बोर हो गए हैं तो क्यों ना बच्चों के लिए राजस्थान की मशहूर डिश दाल बाटी चूरमा तैयार की जाए. यह डिश खाने में टेस्टी होने के साथ ही बनाने में भी आसान है. यहां हम आपको इसकी रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
घर पर बनाएं राजस्थानी स्पेशल दाल-बाटी चूरमा (Photo: ITG) घर पर बनाएं राजस्थानी स्पेशल दाल-बाटी चूरमा (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:09 PM IST

How to make Rajasthani Thali: गर्मियों में दिन लंबे होते हैं और इसलिए बार-बार कुछ न कुछ खाने का भी मन करता है. लेकिन अगर लंच में रोज-रोज वही घिया, दाल, तोरई या सूखी सब्जियां खाकर अगर आपका मन भर गया है और आप लंच में कुछ नया और बेहद स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं तो राजस्थानी दाल बाटी चूरमा एक परफेक्ट ऑप्शन है.

लंच बन जाएगा शाही

Advertisement

दाल बाटी और चूरमा केवल स्वाद का ऐसा बेहतरीन कॉम्बिनेशन है जो आपके साधारण से लंच को भी शाही बना देगा. घी में डूबी खस्ता बाटी, चटपटी पंचमेल दाल और मुंह में घुल जाने वाला मीठा चूरमा. इस सबका स्वाद ऐसा होता है कि खाने वाले आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे और आपसे इसकी रेसिपी जरूर पूछेंगे. आइए जानते हैं इसे घर पर आसानी से कैसे बना सकते हैं.

पंचमेल दाल के लिए तैयार कर लें ये चीजें
मूंग, चना, तुअर (अरहर), मसूर और उड़द की दाल (बराबर मात्रा में मिलाकर 1 कप),

1 प्याज बारीक कटा हुआ,

2 टमाटर, 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट,

2 हरी मिर्च, 1 चम्मच जीरा, आधा चम्मच हींग,

हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हरा धनिया और 2 चम्मच घी.

बनाने का तरीका

पांचों दालों को धोकर आधे घंटे के लिए भिगो दें. इसके बाद कुकर में नमक और हल्दी डालकर 3-4 सीटी आने तक उबाल लें.

Advertisement

एक कड़ाही में घी गर्म करें. उसमें हींग और जीरा चटकाएं.

अब प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनें.

टमाटर और बाकी के सूखे मसाले (लाल मिर्च, धनिया पाउडर) डालकर तब तक पकाएं जब तक मसाला घी न छोड़ दे.

उबली हुई दाल को इस मसाले में डालें, आवश्यकतानुसार पानी मिलाएं और 5-7 मिनट तक उबलने दें. आखिरी में गरम मसाला और हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें.

2. खस्ता बाटी बनाने के लिए तैयार कर लें ये चीजें
2 कप गेहूं का आटा (थोड़ा मोटा पिसा हो तो बेहतर), 1/4 कप सूजी,

1/4 कप देसी घी (मोयन के लिए), आधा चम्मच अजवाइन, स्वादानुसार नमक और गुनगुना पानी.

बनाने का तरीका

एक परात में आटा, सूजी, नमक, अजवाइन और घी डालकर अच्छी तरह मिला लें (घी इतना होना चाहिए कि आटे के लड्डू बनने लगें).

अब गुनगुने पानी की मदद से थोड़ा सख्त (कड़ा) आटा गूंथ लें और इसे 20 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें.

आटे से मध्यम आकार के गोले (बॉल्स) बनाएं और बीच में थोड़ा सा दबा दें.

आप इन्हें तंदूर में या फिर अप्पे पैन में धीमी आंच पर अलट-पलट कर सुनहरा और खस्ता होने तक सेक लें. सेकने के बाद इन्हें हल्के हाथों से दबाकर देसी घी में डुबोएं.

Advertisement

3. दानेदार चूरमा बनाने के लिए तैयार कर लें ये चीजें
बाटी का आटा (बिना नमक वाला), आधा कप पिसी हुई चीनी या बूरा,

1/4 कप घी, इलायची पाउडर और बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स.

बनाने का तरीका

बिना नमक और अजवाइन के कुछ बाटी अलग से सेक लें.

जब ये बाटियां हल्की ठंडी हो जाएं, तो इन्हें छोटे टुकड़ों में तोड़कर मिक्सी में दरदरा पीस लें.

पिसे हुए मिश्रण को एक बार छान लें, फिर इसमें पिघला हुआ घी, पिसी चीनी, इलायची पाउडर और कतरे हुए ड्राई फ्रूट्स मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें. आपका स्वादिष्ट चूरमा तैयार है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement