Sabudana Vada Recipe: न भिगोना, न पीसना! सावन के व्रत के लिए झटपट बनेंगे क्रिस्पी साबूदाना वड़ा, अभी से नोट कर लें रेसिपी

Sabudana Vada Recipe: सावन की शुरुआत हो चुकी है और तीन दिन बाद सोमवार का पहला व्रत है. अगर आप भी व्रत की तैयारियों में लग चुके हैं तो फिर आपको व्रत के लिए कुछ आसान रेसिपी पहले ही नोट कर लेनी चाहिए ताकि सोचने में समय बर्बाद न हो. यहां हम आपको साबूदाना वड़ा बनाना सिखा रहे हैं जो खाने में टेस्टी होने के साथ ही बनाने में भी आसान है.

Advertisement
साबूदाना वड़ा (Photo: ITG) साबूदाना वड़ा (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:48 PM IST

Sabudana Vada Recipe: सावन के पवित्र महीने के साथ ही व्रत-त्योहारों का सिलसिला शुरू हो चुका है और सावन के पहले सोमवार में तीन दिन ही बचे हैं. ऐसे में अगर आप भी सोमवार व्रत की तैयारी में लगी हुई हैं तो आपको साबूदाना से जुड़ी कुछ रेसिपी जरूर नोट कर लेनी चाहिए. व्रत में कई बार ऐसा होता है जब एक दम से क्रिस्पी और चटपटा खाने की क्रेविंग होने लगती है. ऐसे में साबूदाना का कुरकुरा वड़ा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. साबूदाना की डिशेज में हालांकि काफी समय लगता है और उन्हें घंटों भिगोना और फिर पीसना पड़ता है.

Advertisement

लेकिन आज हम आपके लिए ले आए हैं एक ऐसा आसान और झटपट तरीका, जिसमें न साबूदाना भिगोने का झंझट और न ही पीसने की मेहनत. इंस्टैंट तरीके से बनाए ये वड़े भी इतने क्रिस्पी बनेंगे कि खाने वाले तारीफ करते नहीं थकेंगे. इस सावन व्रत में इस आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करें.

सामग्री (Ingredients)
साबूदाना: 1 कप (बिना भिगोया हुआ, सूखा)

उबले हुए आलू: 3-4 (मध्यम आकार के, मैश किए हुए)

मूंगफली: आधा कप (भुनी हुई और दरदरा कुटी हुई)

हरी मिर्च: 2-3 (बारीक कटी हुई)

अदरक: 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)

हरा धनिया: बारीक कटा हुआ

जीरा: 1 छोटा चम्मच

काली मिर्च पाउडर: आधा चम्मच

सेंधा नमक (व्रत वाला नमक): स्वादानुसार

नींबू का रस: 1 छोटा चम्मच (चटपटे स्वाद के लिए)

तेल या घी: तलने के लिए

Advertisement

बनाने की विधि
सबसे पहले सूखे साबूदाना को एक कड़ाही में बिना तेल या घी के मध्यम आंच पर 2-3 मिनट के लिए हल्का सा भून लें ताकि इसका चिपचिपापन निकल जाए और यह आसानी से पिस सके. इसे ठंडा करके मिक्सी के जार में डालकर बारीक या दरदरा पाउडर बना लें.

एक बड़े बर्तन में उबले और मैश किए हुए आलू लें. अब इसमें पिसा हुआ साबूदाना पाउडर डालें.

इसमें दरदरा कुटी हुई मूंगफली, बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, हरा धनिया, जीरा, काली मिर्च पाउडर, नींबू का रस और सेंधा नमक मिलाएं.

सभी चीजों को हाथों से अच्छी तरह मिलाते हुए एक डो तैयार कर लें. ध्यान रखें, आलू की नमी से साबूदाना अपने आप सेट हो जाता है, पानी मिलाने की जरूरत नहीं है.

हाथों पर थोड़ा सा तेल या घी लगाएं. अब इस मिश्रण से नींबू के आकार की लोइयां लेकर इन्हें टिक्की या वड़े का चपटा आकार दे दें.

एक कड़ाही में व्रत के लिए इस्तेमाल होने वाला तेल या घी मध्यम गर्म करें. इसमें एक-एक करके वड़े डालें और मीडियम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई या शैलो फ्राई कर लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »