How to Make Chukandar Chaas: घर के मसाले मिलाकर मिनटों में बनाएं चुकंदर छाछ, रोजाना पीने से चेहरे पर आएगा गजब का निखार!

गर्मियों में आमतौर पर लोग सादा और मसाला छाछ सबसे ज्यादा पीते हैं, लेकिन आप चाहे तो छाछ को फ्लेवर के साथ-साथ और ज्यादा हेल्दी बना सकते हैं. आज हम आपको चुकंदर छाछ की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो आपकी सेहत को कई फायदे भी देगी और शरीर को ठंडक भी मिलेगी.

Advertisement
चुकंदर में भरपूर आयरन पाया जाता है. (PHOTO:ITG/AI) चुकंदर में भरपूर आयरन पाया जाता है. (PHOTO:ITG/AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:00 AM IST

How to Make Chukandar Chaas: भीषण गर्मी में कुछ ऐसा खाने और पीने का मन करता है, जो शरीर को ठंडक देने का काम करें. इसलिए भी गर्मियों में सबसे ज्यादा लोग छाछ पीना पीते हैं और बाजारों में खूब मसाला छाछ बिकता है. जहां पहले लोग गर्मी लगते ही सीधे कोल्ड ड्रिंक्स पीते थे, लेकिन अब अपनी हेल्थ को ध्यान में रखते हुए लोग उन चीजों की तरफ हाथ बढ़ा रहे हैं, जो उनके लिए सेहतमंद भी हो. 

Advertisement

दही, लस्सी और छाछ को घर पर आसानी से बनाया जा सकता है और इनमें कुछ ज्यादा चीजें भी नहीं मिलाई जाती है. इसलिए यह हमारी हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होती है. हालांकि गर्मियों में थोड़ा भी मसालेदार चीज खाने से डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं और जब घर से बाहर निकलो को तेज धूप चेहरे का नूर छीन लेती है. ऐसे में चुकंदर छाछ आपके लिए बेस्ट है क्योंकि ग्लोइंग स्किन के साथ बेहतर डाइजेशन के लिए सबसे अच्छी होती है. 

चुकंदर छाछ क्यों है स्पेशल? 

आमतौर पर छाछ का कलर व्हाइट होता है और लेकिन चुकंदर छाछ का रंग गुलाबी होता है, जिसे देखकर बच्चे भी खुश होते हैं और इसे पीने में नाटक नहीं करते हैं. इसके अलावा इसका स्वाद भी बाकी छाछ से थोड़ा अलग होता है. 

Advertisement

आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर चुकंदर से बनी छाछ पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है. इसके अलावा यह खून बढ़ाने में भी काम आता है और दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाते हैं.

दही और चुकंदर को जब साथ में मिलाते हैं तो इन दोनों के गुण मिल जाते हैं. इससे यह शरीर को गर्मी में हाइड्रेट तो रखते ही हैं, इसके अलावा स्किन और गट हेल्थ के लिए भी बेहतर होती है. सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी भी तरह की अतिरिक्त चीनी की जरूरत नहीं होती. 

घर पर इस तरीके से बनाएं चुकंदर छाछ

इंग्रेडिएंट्स

  • 1 छोटा उबला हुआ चुकंदर (कटे हुए टुकड़े)
  • 2 कप दही
  • 10-12 पुदीना पत्तियां
  • अदरक का छोटा टुकड़ा 
  • थोड़ा सा हरा धनिया
  • 1.5 चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • 1 चम्मच काला नमक
  • नमक
  • ½ कप पानी
  • कुछ बर्फ के टुकड़े

स्टेप बॉय स्टेप ऐसे बनाएं छाछ

  1. सबसे पहले उबले हुए चुकंदर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और मिक्सर जार में अदरक, पुदीना पत्तियां और हरा धनिया के साथ डालकर पीस लें. अगर आप तीखा पसंद करते हैं तो चुकंदर के साथ में हरी मिर्च पीस सकते हैं. 
  2. इसके ऊपर आप भुना जीरा पाउडर, काला नमक और नमक डालकर मिला दें. 
  3. फिर कुछ बर्फ के टुकड़े डालकर इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें, ताकि एक स्मूद प्यूरी तैयार बन जाए.
  4. उसके आप इसमें दही डालें और फिर से ब्लेंड करें. अगर आपको छाछ थोड़ी पतली पसंद है, तो इसमें थोड़ा पानी मिलाकर दोबारा ब्लेंड कर सकते हैं. 
  5. चुकंदर को छाछ को एक गिलास में निकाल लें और इसके ऊपर से थोड़ा जीरा पाउडर या पुदीना डालकर गार्निश करके सर्व करें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement