How To Get Rid Of Pigeons: बालकनी में कबूतरों के आतंक से हैं परेशान? बिना ₹1 खर्च किए घर के इस 'कबाड़' से भगाएं दूर

How To Get Rid Of Pigeons: क्या आपकी बालकनी में भी कबूतर रोज गंदगी फैलाते हैं? अगर हां, तो आज हम आपको घर में बेकार पड़ी पुरानी CD या DVD से बिना किसी खर्च और केमिकल के कबूतरों को दूर रखने का आसान तरीका बताने वाले हैं.

Advertisement
घर में बेकार पड़ी CD को बालकनी पर लटका कर आप कबूतरों से छुटकारा पा सकते हैं. (Photo: ITG) घर में बेकार पड़ी CD को बालकनी पर लटका कर आप कबूतरों से छुटकारा पा सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:11 AM IST

How To Get Rid Of Pigeons: बालकनी, खिड़की या छत पर कबूतरों का बार-बार आकर बैठना कई लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन जाता है. इनके पंख, बीट और घोंसले न सिर्फ गंदगी फैलाते हैं, बल्कि बदबू और इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ा सकते हैं. लोग इन्हें भगाने के लिए बहुत से उपाय करते हैं, लेकिन ये फिर भी बार-बार बालकनी में आकर बैठते हैं और गंदगी फैलाते हैं. ऐसे में कुछ लोगों के लिए कबूतर सिरदर्द बन जाते हैं.  

अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और कबूतरों को बालकनी से दूर रखने के लिए आपके महंगे-महंगे उपाय भी फेल हो रहे हैं, तो अब टेंशन छोड़ दें. आज हम आपको कबूतरों को दूर बालकनी से दूर रखने का एक ऐसा सस्ता उपाय बता दे रहे हैं, जो आपके बहुत काम का साबित हो सकता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आप जिस चीज को 'कबाड़' समझते हैं, वो कबूतरों को बिना नुकसान पहुंचाए दूर रखने में मदद कर सकती है. खास बात ये है कि इसके लिए न कोई केमिकल चाहिए और न ही एक रुपये खर्च करने की जरूरत पड़ेगी.

कौन सी है वो सस्ती चीज?
कबूतरों को दूर रखने वाली इस आसान ट्रिक के आपको सिर्फ घर में बेकार पड़ी CD/DVD की जरूरत पड़ेगी. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, घर में बेकार पड़ी पुरानी CD या DVD इस परेशानी का आसान और कम खर्च वाला उपाय बन सकती है.

कैसे करती है काम?
पुरानी CD की चमकदार सतह सूरज की रोशनी पड़ने पर तेजी से चमकती है. जब हवा चलती है, तो CD लगातार घूमती रहती है और अलग-अलग दिशाओं में रोशनी रिफ्लेक्ट करती है. ये अचानक बनने वाली चमक और हलचल कबूतरों को असहज कर देती है, जिससे वो बालकनी से दूर रहते हैं और बैठ नहीं पाते हैं.

कैसे करें पुरानी CD का इस्तेमाल?
जिस CD या DVD का अब कोई इस्तेमाल नहीं है, उसमें एक धागा बांधकर बालकनी, गार्डन, पेड़ या उस जगह पर टांग दें जहां कबूतर सबसे ज्यादा बैठते हैं. कोशिश करें कि आप CD को ऐसे बांधें की वो हवा में आसानी से हिलती रहे. इससे धूप पड़ने पर उसकी चमक चारों तरफ फैलेगी और कबूतर वहां आने से बचेंगे.

Advertisement
  • पुरानी CD या DVD में एक मजबूत धागा बांध लें.
  • इसे बालकनी, खिड़की, छत, गार्डन या AC के पास लटका दें, जहां कबूतर अक्सर बैठते हों.
  • ध्यान रखें कि CD हवा में आसानी से हिलती-घूमती रहे, तभी इसकी चमक ज्यादा असर दिखाएगी.
  • अगर जगह बड़ी है, तो अलग-अलग कोनों में 2-3 CD भी टांगी जा सकती हैं.

लोगों को क्यों पसंद आ रही है ये ट्रिक?

  • घर में मौजूद बेकार पड़ी CD का दोबारा इस्तेमाल हो जाता है.
  • इसे इस्तेमाल करने पर एक भी पैसा खर्च नहीं करना पड़ता है.
  • इसमें किसी केमिकल का इस्तेमाल नहीं होता.
  • कबूतरों को नुकसान पहुंचाए बिना उन्हें दूर रखने की कोशिश की जाती है.
  • इसे लगाना और हटाना दोनों बहुत आसान है.

सिर्फ CD पर ना रहें निर्भर
अगर कबूतर बार-बार लौट आते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है.

  • बालकनी में खाने के दाने या कचरा न छोड़ें.
  • घोंसला बनाने लायक सामान हटा दें.
  • जरूरत हो तो बर्ड नेट या एंटी-बर्ड स्पाइक्स लगवाएं.
  • कबूतरों को दाना डालने से बचें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »