ये लक्षण हैं खून में प्लेटलेट्स कम होने के संकेत, दिखते ही खाना शुरू कर दें ये चीजें

शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या को मेंटेन रखना काफी जरूरी होता है. प्लेटलेट्स काउंट कम होने पर किसी व्यक्ति को कई तरह ही बीमारियों का सामना करना पड़ता है. तो आइए जानते हैं किन चीजों को खाने से बढ़ता है प्लेटलेट्स काउंट और किन चीजों को बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए.

Advertisement
how to increase platelet count how to increase platelet count

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 04 जून 2022,
  • अपडेटेड 8:00 AM IST
  • प्लेटलेट्स की संख्या कम होने पर हो सकती हैं कई बीमारियां
  • नेेचुरल तरीके से बढ़ाई जा सकती है प्लेटलेट्स की संख्या

एक स्वस्थ शरीर की निशानी होती है कि आपके शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या पूरी हो . शरीर में प्लेटलेट्स की मात्रा कम होने पर व्यक्ति को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है. प्लेटलेट्स ऐसी ब्लड सेल्स होती हैं जो ब्लीडिंग को रोकने में मदद करती हैं. प्लेटलेट्स हमारे शरीर में ब्लड क्लॉट्स बनाने का काम करते हैं ताकि चोट लगने पर ज्यादा खून को  निकलने से रोका जा सके.

Advertisement

शरीर मे प्लेटलेट्स की संख्या कम होने पर व्यक्ति को थ्रोम्बोसाइटोपेनिया नामक बीमारी का सामना करना पड़ सकता है. शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने के लिए आप खास डाइट या सप्लीमेंट्स का सेवन कर सकते हैं. इसके अलावा बॉडी में प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने के लिए कुछ नेचुरल तरीके भी अपना सकते हैं. आइए जानते हैं इन नेचुरल तरीकों के बारे में- 

क्या होता है लो प्लेटलेट्स काउंट? 

प्लेटलेट्स कलरलैस ब्लड सेल्स होते हैं जो ब्लड क्लॉटिंग के लिए अहम भूमिका निभाते हैं. जब किसी व्यक्ति को चोट लगती है तो यह ब्लड सेल्स आपस में मिल जाते हैं और खून को बहने से रोकते हैं. नेशनल हार्ट, लंग और ब्लड इंस्टिट्यूट के मुताबिक, एडल्ट्स के खून में प्लेटलेट्स की रेंज 150,000 से 450,000 प्लेटलेट्स प्रति माइक्रोलीटर होती है. जब किसी व्यक्ति के खून में प्लेटलेट्स काउंट 150,000 प्रति माइक्रोलीटर से घट जाता है तो इसे लो प्लेटलेट्स कहा जाता है. 

Advertisement


लो प्लेटलेट्स के लक्षण

नाक से खून आना
मसूड़ों से खून आना
यूरिन में खून का आना
मल में खून  दिखना
पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होना
स्किन पर नीले-भूरे रंग के धब्बे 

इन चीजों से बढ़ाएं प्लेटलेट्स की संख्या

कुछ विटामिन्स और मिनरल्स को डाइट में शआमिल करने से प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाया जा सकता है. 

फोलेट युक्त फूड्स- हेल्दी ब्लड सेल्स के लिए फोलेट या विटामिन B9 काफी जरूरी माना जाता है. नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक, एक एडल्ट को रोजाना 400 माइक्रोग्राम फोलेट की जरूरत होती है वहीं, एक गर्भवती महिला को एक दिन में 600 माइक्रोग्राम फोलेट की जरूरत होती है. 

इन चीजों में पाया जाता है फोलेट और फोलिक एसिड

 बीफ लिवर
 हरी पत्तेदार सब्जियां 
लोबिया
चावल
यीस्ट

विटामिन B12 युक्त फूड्स

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक, 14 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को रोजाना 2.4 माइक्रोग्राम विटामिन B12 की जरूरत होती है. वहीं प्रेग्नेंट महिला और दूध पिलाने वाली मां को एक दिन में 2.8 माइक्रोग्राम विटामिन B12 की जरूरत होती है.

इन चीजों में पाया जाता है विटामिन B12

बीफ और बीफ लीवर
अंडे
मछली जैसे- टूना, सैल्मन, ट्राउट

वेजिटेरियन लोगों के शरीर में विटामिन B 12 की कमी को पूरा करने के लिए 

Advertisement

अनाज
बादाम मिल्क और सोया मिल्क
सप्लीमेंट्स

विटामिन सी युक्त फूड्स

इम्यून फंक्शन के लिए विटामिन सी एक अहम भूमिका निभाता है. साथ ही यह इस बात का भी ख्याल रखता है कि प्लेटलेट्स अच्छी तरह से काम करें. साथ ही यह आयरन अवशोषित करने के लिए शरीर की क्षमता को भी बढ़ाता है. बहुत से फलों और सब्जियों में विटामिन सी पाया जाता है जैसे- 

ब्रोकली
स्प्राउट्स
लाल और हरी शिमलामिर्च
सिट्रिक फ्रूट्स जैसे संतरा और ग्रेपफ्रूट्स
कीवी
स्ट्रॉबेरी

विटामिन D युक्त फूड्स 

हड्डियों, मसल्स, और इम्यून सिस्टम के लिए विटामिन D काफी जरूरी माना जाता है. हमारा शरीर धूप के संपर्क में आने पर भी विटामिन डी बना सकता है. हालांकि हर कोई सूरज की रोशनी से विटामिन डी नहीं ले पाता. खासतौर पर जो लोग ठंडी जगहों पर रहते हैं, उनके लिए धूप के संपर्क में आना काफी मुश्किल होता है. 19 से 70 साल तक के लोगों को रोजाना 15 माइक्रोग्राम विटामिन डी की जरूरत होती है. वहीं 70 से अधिक उम्र के लोगों को प्रति दिन 20 माइक्रोग्राम विटामिन डी की जरूरत होती है. 

इन चीजों में पाया जाता है विटामिन डी

अंडे का पीला भाग
ऑयली फिश
फिश लीवर ऑयल
दही
सप्लीमेंट्स
मशरूम
ऑरेंज जूस
सोया मिल्क

Advertisement

इन सप्लीमेंट्स का कर सकते हैं सेवन

कुछ सप्लीमेंट्स ऐसे हैं जो आपके प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ा सकते हैं. हालांकि, कोई भी सप्लीमेंट्स लेने से पहले डॉक्टर को दिखाना काफी जरूरी होता है वरना इससे आपकी सेहत पर इसका उल्टा असर भी पड़ सकता है. 

क्लोरोफिल- क्लोरोफिल पौधों में पाया जाने वाला एक ग्रीन पिगमेंट होता है. एल्गी बेस्ड सप्लीमेंट्स में क्लोरोफिल की मात्रा काफी ज्यादा होती है. 

पपीते के पत्तों का रस- साल 2017 में हुई एक स्टडी में यह पाया गया था कि पपीते के पत्तों से निकलने वाले रस का सेवन करने से प्लेटलेट्स काउंट बढ़ सकता है. बहुत से हेल्थ स्टोर्स में पपीते के पत्तों के रस से बनी गोलियों भी मिलती हैं. 

इन चीजों का ना करें सेवन

कुछ ऐसे फूड्स और ड्रिंक्स हैं जिससे आपका प्लेटलेट्स काउंट बढ़ने की बजाय कम हो सकता है. जैसे-आर्टिफिशियल स्वीटनर, क्रैनबेरी जूस

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »