Money Plant Growing Tips: तेजी से बढ़ेगा मनी प्लांट और पत्तियां होंगी चौड़ी, बस डालें माली की बताई ये घरेलू खाद; हमेशा रहेगा घना

Money Plant Growing Tips: अगर आपके मनी प्लांट की पत्तियां छोटी रह जाती हैं, तो कुछ आसान गार्डनिंग टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं. जानिए चाय की पत्ती से बनने वाले होममेड फर्टिलाइजर, सही मॉस स्टिक, मिट्टी और देखभाल के ऐसे तरीके, जिनसे मनी प्लांट की ग्रोथ और पत्तियों का आकार बेहतर हो सकता है.

Advertisement
चाय की पत्ती में ऐसे कई गुण होते हैं, जो मनी प्लांट के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. (Photo: ITG) चाय की पत्ती में ऐसे कई गुण होते हैं, जो मनी प्लांट के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:22 PM IST

Money Plant Growing Tips: अगर किसी को पेड़-पौधों का जरा भी शौक है, तो उनके घरों में मनी प्लांट जरूर लगा मिल जाता है. मनी प्लांट सबसे आसानी से उगने और बढ़ने वाला पौधा है, जिसे ज्यादा देखरेख की जरूरत नहीं होती है. ये पानी में छोटे से जार तक में बहुत ही आसानी से उग जाता है. हालांकि, कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनका मनी प्लांट तेजी से बढ़ तो जाता है, लेकिन उसकी पत्तियां छोटी-छोटी रह जाती हैं. अगर आप घर में लगे मनी प्लांट की पत्तियां भी छोटी है, तो परेशान ना हों. 

बहुत से लोग सोचते हैं कि इसकी वजह सिर्फ खाद की कमी नहीं हो सकती. हाल ही में एक गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया कि सही मॉस स्टिक, नमी, मिट्टी और एक आसान होममेड फर्टिलाइजर की मदद से मनी प्लांट की पत्तियों की शेप बड़ा किया जा सकता है. खास बात ये है कि ये फर्टिलाइजर किसी महंगे प्रोडक्ट से नहीं, बल्कि रसोई में आसानी से मिलने वाली चाय की पत्ती से तैयार किया जाता है.

छोटी पत्तियों की सबसे बड़ी वजह क्या है?
गार्डनिंग एक्सपर्ट के मुताबिक, कई बार मनी प्लांट की ग्रोथ ठीक रहती है, लेकिन पत्तियां छोटी रह जाती हैं. इसकी बड़ी वजह पौधे को पर्याप्त नमी न मिलना, गलत मॉस स्टिक का इस्तेमाल करना और भारी मिट्टी भी हो सकती है. अगर पौधे की एरियल रूट्स (ये वो जड़ें होती हैं जो जमीन के नीचे नहीं बल्कि हवा या जमीन के ऊपर उगती हैं. ये मुख्य तौर से पौधे के तनों या शाखाओं से निकलती हैं.) को लगातार नमी मिले, तो पत्तियों का साइज बेहतर हो सकता है.

Advertisement

सही मॉस स्टिक चुनना क्यों है जरूरी?
गार्डनिंग एक्सपर्ट के अनुसार, मनी प्लांट के लिए ऐसी मॉस स्टिक बेहतर रहती है जो लंबे समय तक नमी रोककर रख सके. अगर मॉस स्टिक जल्दी सूख जाती है, तो एरियल रूट्स को पूरी तरह से मॉइस्चर नहीं मिलता और पत्तियां छोटी रह सकती हैं. चाहें तो घर पर भी मॉस स्टिक तैयार की जा सकती है.

रोज हल्का पानी का स्प्रे भी करेगा मदद
मनी प्लांट को ह्यूमिडिटी बहुत पसंद होती है. इसलिए हफ्ते में एक-दो बार ही नहीं, बल्कि मौसम के अनुसार इसकी पत्तियों और एरियल रूट्स पर हल्का पानी स्प्रे करना भी फायदेमंद हो सकता है. इससे पौधे को नमी मिलती रहती है और बढ़त बेहतर होती है.

तेज धूप से बचाना भी जरूरी
अगर मनी प्लांट पर सीधी धूप पड़ती है, तो उसकी पत्तियां सिकुड़ सकती हैं और जल भी सकती हैं. ऐसे में पौधे को ऐसी जगह रखें जहां तेज धूप न आती हो. इसके साथ ही सूखी, पीली या खराब पत्तियों को समय-समय पर हटाते रहें, ताकि नई पत्तियां निकल सकें.

Advertisement

कीड़ों से ऐसे बचाएं पौधा
वीडियो में बताया गया है कि स्नेल, सुंडी और कुछ दूसरे कीड़े रात के समय पत्तियों को नुकसान पहुंचाते हैं. इसलिए सुबह या शाम पौधे को चेक करते रहें. अगर कीड़े दिखाई दें, तो उन्हें हाथ से हटाया जा सकता है.

पत्तियों की चमक के लिए अपनाएं यह तरीका
पत्तियों को साफ और चमकदार बनाए रखने के लिए एक चम्मच खाने वाला बेकिंग सोडा दो लीटर पानी में मिलाकर घोल तैयार कर लें. फिर मुलायम कपड़े की मदद से पत्तियों को साफ करें. ऐसा महीने में एक या दो बार किया जा सकता है.

सही मिट्टी होगी तो जड़ें भी रहेंगी हेल्दी
गार्डनिंग एक्सपर्ट के मुताबिक, मनी प्लांट के लिए भारी काली या पीली चिकनी मिट्टी की बजाय हल्की और पानी निकालने वाली मिट्टी अच्छी रहती है. इसके लिए रिवर सैंड, वर्मी कम्पोस्ट, कोकोपीट और गार्डन सॉइल का बैलेंस्ड मिश्रण इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे जड़ों में पानी नहीं रुकता और पौधा हेल्दी रहता है.

चाय की पत्ती से बनाएं होममेड फर्टिलाइजर
गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया है कि आप मनी प्लांट की पत्तियों को बड़ा करने और उसकी ग्रोथ बढ़ाने के लिए घर पर चाय की पत्ती से होममेड फर्टिलाइजर तैयार कर सकते हैं. चाय की पत्ती में मौजूद नाइट्रोजन पौधे की पत्तियों की ग्रोथ में मदद कर सकती है. हालांकि इसे सीमित मात्रा में ही इस्तेमाल करें और बहुत ज्यादा मात्रा में बार-बार न डालें. इसके लिए आपको लेना होगा 

Advertisement
  • 1 लीटर पानी लें.
  • उसमें 1 चम्मच चाय की पत्ती डालें.
  • इसे कम से कम 30 मिनट से 1 घंटे तक भिगोकर रखें. अगर पूरी रात भिगो दें तो और अच्छा माना गया है.
  • इसके बाद पानी को छानकर मिट्टी में डालें.
  • चाहें तो छने हुए पानी का हल्का स्प्रे पत्तियों पर भी कर सकते हैं.

बरसात का पानी भी माना गया फायदेमंद
उन्होंने ये भी बताया गया है कि अगर मनी प्लांट को समय-समय पर बरसात के पानी में रख दिया जाए और पौधे के आसपास नमी बनी रहे, तो उसकी ग्रोथ और पत्तियों की शेप बेहतर हो सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »