करी पत्ते के पौधे को बनाना है घना? बस डाल दें कूड़े में फिकनें वाली ये चीज, तेजी से होगी ग्रोथ

करी पत्ते का पौधा गमले में धीरे बढ़ रहा है या नई पत्तियां नहीं निकल रहीं? तो आपको बाजार से महंगा फर्टिलाइजर खरीदने की जरूरत नहीं है. कूड़े में फेंके जाने वाले केले के छिलके भी आपके खूब काम आ सकते हैं. केले के छिलके से आप लिक्विड खाद बना सकते हैं, जिसे बनाने बहुत आसान है. इसके साथ ही सही धूप, पानी और खाद की मदद से घर में लगे पौधे को हेल्दी और हरा-भरा रखने में मदद कर सकते हैं.

Advertisement
करी पत्ते के पौधे को पोषण देने के लिए घर पर केले के छिलके से खाद बनाई जा सकती है. (Photo: ITG) करी पत्ते के पौधे को पोषण देने के लिए घर पर केले के छिलके से खाद बनाई जा सकती है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:37 AM IST

घरों में तुलसी से लेकर धनिया, पुदीना जैसे पौधे लगाने की सलाह दी जाती है. इन्हीं में से एक करी पत्ते का पौधा भी होता है. घर में करी पत्ते का पौधा लगा हो, तो दाल में तड़का लगाने से लेकर पोहा और उपमा बनाने तक, खूब काम आता है. इससे हर बार बाजार से पत्तियां खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती. बस गमले से ताजी पत्तियां तोड़िए और खाने में डाल दीजिए. लेकिन कई बार परेशानी तब होती है, जब पौधा महीनों तक छोटा ही रहता है, उसमें नई पत्तियां नहीं आतीं और डालियां भी कम निकलती हैं.

ऐसे में लोग महंगी खाद खरीदने लगते हैं. लेकिन ऐसा करने की जरूरत नहीं होती है. अगर आपका करी पत्ते का पौधा धीरे-धीरे बढ़ रहा है, पत्तियां कम हैं, तो इसे कुछ आसान तरीकों से फिर से हरा-भरा बनाया जा सकता है. क्या आप जानते हैं कि रसोई से निकलने वाली बेकार चीज की मदद से भी पौधे को पोषण देने का तरीका अपनाया जा सकता है? चलिए जानते हैं किस चीज से बनी खाद को डालकर आप आप अपने करी पत्ते के पौधे को हरी-भरी पत्तियों से भर सकते हैं.

करी पत्ते का पौधा घना करने के लिए क्या करें?
अगर आपके गमले में लगा करी पत्ते का पौधा धीरे-धीरे बढ़ रहा है या उसमें पत्तियां कम निकल रही हैं, तो सबसे पहले उसकी मिट्टी और देखभाल पर ध्यान दें. पौधे को ऐसी मिट्टी चाहिए, जिसमें पानी जमा न हो और जड़ों तक हवा पहुंचती रहे. इसके अलावा, नियमित रूप से पोषण मिलना भी जरूरी है.

आजकल घर में मौजूद चीजों से तैयार किए गए लिक्विड फर्टिलाइजर भी गार्डनिंग के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं. करी पत्ते के पौधे को पोषण देने के लिए केले के छिलकों से लिक्विड खाद बनाई जा सकती है. 

केले के छिलके से बनाएं करी पत्ते के पौधे के लिए खाद
केले खाने के बाद अक्सर लोग उसके छिलके को कूड़े में फेंक देते हैं, लेकिन यही छिलका आपके करी पत्ते के पौधे के लिए काम आ सकता है. केले के छिलके में पोटैशियम समेत कई पोषक तत्व होते हैं, जो करी पत्ते के पौधे के लिए बढ़िया रहते हैं. अगर आपके गमले में लगा करी पत्ते का पौधा धीरे बढ़ रहा है, तो केले के छिलके से बनी खाद को सीमित मात्रा में इस्तेमाल कर सकते हैं.

कैसे बनाएं केले के छिलके की खाद?
इसके लिए सबसे पहले 2-3 केले के छिलके लें और उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब इन टुकड़ों को एक बर्तन में डालकर पानी में 2-3 दिन के लिए भिगोकर रख दें. इसके बाद पानी को अच्छी तरह छान लें. इस पानी को थोड़ी मात्रा में पौधे की जड़ों के आसपास की मिट्टी में डालें. ध्यान रखें कि गमले में पानी जमा न हो.

Advertisement

आप चाहें तो केले के छिलकों को पूरी तरह सुखाकर बारीक पीस सकते हैं और थोड़ी मात्रा में मिट्टी में मिला सकते हैं. छिलकों को सीधे गमले में ज्यादा मात्रा में डालने से बचें, क्योंकि उनके सड़ने से बदबू और कीड़ों की समस्या हो सकती है.

हफ्ते में कितने दिन डालें खाद?
इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है. हालांकि, घरेलू खाद की सही मात्रा उसके इंग्रेडिएंट्स और गाढ़ेपन पर निर्भर करती है. इसलिए बिना पूरी जानकारी के इसे हर हफ्ते दो बार डालना जरूरी नहीं है. पौधे की स्थिति देखकर ही खाद का इस्तेमाल करें.

सिर्फ खाद डालने से नहीं, इन बातों से भी बढ़ेगी ग्रोथ

1. करी पत्ते के पौधे को घना और हरा-भरा बनाने के लिए सिर्फ खाद पर निर्भर न रहें. उसे अच्छी धूप वाली जगह पर रखें. मिट्टी सूखने लगे, तभी जरूरत के मुताबिक पानी दें. गमले में पानी जमा रहने से जड़ें खराब हो सकती हैं और पौधे की बढ़त रुक सकती है.

Advertisement

2. पौधा बड़ा होने पर उसकी ऊपरी बढ़त को सही तरीके से काटने या हल्की छंटाई करने से नई शाखाएं निकलने में मदद मिल सकती है. साथ ही, गमला बहुत छोटा हो गया हो या जड़ों को फैलने की जगह न मिल रही हो, तो इसे बड़े गमले में शिफ्ट कर दें.

ध्यान रखें: किसी भी घरेलू खाद से पौधे में रातोंरात बदलाव आने की गारंटी नहीं है. करी पत्ते के पौधे की ग्रोथ मौसम, धूप, मिट्टी, पानी और पोषण पर निर्भर करती है. सही देखभाल के साथ धैर्य रखें, ताकि आपका पौधा धीरे-धीरे हेल्दी और घना बन सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »