How to Get Rid of Rats: चूहों और छछूंदर को भगाने के लिए रामबाण हैं ये चीजें, गंध मिलते ही घर से दौड़ेंगे उल्टे पैर

चूहे और छछूंदर बारिश के दिनों में परेशान कर देते हैं, क्योंकि तेज बारिश की वजह यह लोग घरों और दुकानों में घुस जाते हैं. इनकी वजह से कीमती चीजों का नुकसान भी होता है. अगर आप भी इन से परेशान हैं तो आज हम आपको इन्हें भगाने के कुछ असरदार तरीके बताने जा रहे हैं, जो आपके बहुत काम आएंगे.

Advertisement
चूहे बारिश घर में घुसते हैं. (PHOTO:AI) चूहे बारिश घर में घुसते हैं. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:30 PM IST

How to Get Rid of Rats: मॉनसून में चीटियों के अलावा छिपकली, चूहें और छछूंदर भी नाक में दम कर देते हैं. बारिश होते ही चूहे और छछूंदर घरों और दुकानों की तरफ भागते हैं, यह ना सिर्फ देखने में गंदे लगते हैं, बल्कि कीमती चीजों को भी नुकसान पहुंचाते हैं. रसोई में खाने-पीने की चीजों को खराब करते हैं और घर में तारों को भी काट देते हैं. इसलिए लोग उनको भगाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल करते हैं. 

Advertisement

अगर आप इन्हें भगाने के लिए हर बार बाजार के केमिकल वाले प्रोडक्ट इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद ले सकते हैं. जो चूहों और छछूंदर को भगाने के लिए किसी रामबाण की तरह काम करते हैं और इनको देखते ही यह उल्टे पैर घर और दुकान से भाग निकलते हैं. 

लौंग की तेज खुशबू

लौंग की तेज खुशबू भी चूहों को दूर रखने में मदद कर सकती है, इसलिए कुछ लौंग को कपड़े की छोटी पोटली में बांधकर किचन की अलमारी, स्टोर रूम या उन कोनों में रख सकते हैं, जहां चूहे आते-जाते हैं.

कपूर की गंध

कपूर की तेज महक भी चूहों को बिल्कुल रास नहीं आती है. कुछ कपूर को उन जगहों पर रखा जा सकता है जहां चूहों की मौजूदगी दिखती है. अगर आपके घर पर छोटे बच्चे और पालतू जानवर हो तो कपूर को उनकी पहुंच से दूर रखें और बंद कमरे में बहुत अधिक मात्रा में इस्तेमाल न करें.

Advertisement

पुदीना का तेल आएगा काम

चूहों को तेज गंध पसंद नहीं होती. पेपरमिंट यानी पुदीने के तेल की स्मेल उन्हें परेशान कर सकती है. कॉटन पर कुछ बूंदें पेपरमिंट ऑयल की डालकर उन जगहों पर रखें, जहां चूहों या छछूंदर की आना-जाना दिखाई देता है. इसकी स्मेल कम होने पर कॉटन को दोबारा बदलें.

तेजपत्ता भी कर सकते हैं ट्राई

तेजपत्ते की गंध भी चूहों को पसंद नहीं आती, ऐसा घरेलू तौर पर माना जाता है. कुछ सूखे तेजपत्ते उन जगहों पर रखें जहां चूहों का आना ज्यादा हो. इन्हें समय-समय पर बदलते रहें.

प्याज की गंध से भी दूरी

प्याज की तेज बदबू चूहों को परेशान कर सकती है, इस कारण ही कुछ लोग चूहों वाली जगह पर प्याज के टुकड़े रखते हैं. लेकिन प्याज जल्दी खराब हो सकता है, इसलिए इसे नियमित रूप से बदलना जरूरी है और लंबे समय तक पड़ा हुआ प्याज घर में न छोड़ें.

सिर्फ स्मेल से नहीं, ये काम भी जरूरी

सिर्फ घरेलू नुस्खों पर निर्भर रहने के बजाय चूहों और छछूंदर की एंट्री रोकना ज्यादा जरूरी है. घर की दीवारों, दरवाजों, पाइप और अलमारी के आसपास बने छोटे छेद और दरारें बंद करें. खाने की चीजों को खुले में न रखें और कूड़ेदान को भी ढककर रखें. 

Advertisement

डिस्क्लेमर: घरेलू चीजों की तेज गंध कुछ समय के लिए चूहों को दूर रख सकती है, लेकिन इन्हें पूरी तरह खत्म करने की गारंटी नहीं है. किसी भी चीज का इस्तेमाल करते समय बच्चों और पालतू जानवरों की सुरक्षा का ध्यान जरूर रखें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »