How to Get Glowing Skin: खराब खानपान, प्रदूषण और बदलती जीवनशैली के कारण चेहरे पर मुंहासे, कील और दाने होना आज के समय में एक आम समस्या बन गई है. लाख कोशिशों और महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बाद भी कई बार इनसे छुटकारा नहीं मिल पाता है. अगर आप भी एक्ने और पिंपल्स से परेशान हैं और नेचुरली साफ-सुथरी स्किन पाना चाहते हैं तो आयुर्वेद और साइंस में बताए गए नीम का इस्तेमाल आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है.
एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर नीम का पानी आपकी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. चेहरे पर दिन में दो बार नीम का पानी लगाने से न सिर्फ पिंपल्स दूर होते हैं, बल्कि स्किन का एक्सट्रा ऑयल और अंदरूनी गंदगी भी पूरी तरह साफ हो जाती है. आइए जानते हैं इसे बनाने और लगाने का सही तरीका.
सामग्री:
ताजी नीम की पत्तियां - 1 से 2 मुट्ठी
पानी - 2 से 3 गिलास
कॉटन बॉल (रुई) या स्प्रे बोतल
बनाने की विधि:
नीम उबालें: सबसे पहले नीम की पत्तियों को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें. अब एक बर्तन में 2-3 गिलास पानी डालकर उसमें ये पत्तियां डाल दें.
पानी तैयार करें: इस पानी को मध्यम आंच पर तब तक उबालें जब तक पानी का रंग हल्का हरा न हो जाए और पत्तियां अपना असर न छोड़ दें (लगभग 10 से 12 मिनट).
छाने और ठंडा करें: गैस बंद कर दें और पानी को पूरी तरह ठंडा होने दें. इसके बाद इसे छानकर एक साफ बोतल या स्प्रे बोतल में भरकर रख लें. आप इसे फ्रिज में स्टोर भी कर सकते हैं.
लगाने का तरीका:
सबसे पहले अपने चेहरे को किसी माइल्ड फेस वॉश से अच्छी तरह धोकर पोंछ लें.
अब तैयार किए गए नीम के पानी में कॉटन बॉल को डुबोएं या सीधे स्प्रे बोतल से चेहरे पर छिड़काव करें.
इसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और 10 से 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें.
इसके बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें. बेहतरीन और जल्दी रिजल्ट्स के लिए इस प्रक्रिया को दिन में दो बार (सुबह और रात को सोने से पहले) दोहराएं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क