How To Cut Watermelon Easily: बिना हाथ गंदे किए मिनटों में कट जाएगा तरबूज, न रसोई में होगी चिपचिप! बस आजमाएं ये तरीका

How To Cut Watermelon Easily: तरबूज काटना लोगों के लिए बहुत बड़ा सिरदर्द होता है क्योंकि उसे काटने पर हाथ चिपचिपे हो जाते हैं और रसोई भी गंदी हो जाती है. लेकिन अब एक ट्रिक से आप आसानी से तरबूज को बिला कुछ भी गंदा किए काट सकते हैं.

Advertisement
तरबूज काटते वक्त बड़े चाकू का इस्तेमाल करें. (Photo: ITG) तरबूज काटते वक्त बड़े चाकू का इस्तेमाल करें. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:42 AM IST

How To Cut Watermelon Easily: गर्मी में ठंडा-ठंडा, मीठा तरबूज खाने का मजा ही अलग होता है. ये खाने में न केवल स्वादिष्ट लगता है, बल्कि शरीर को अंदर से ठंडक भी देता है. लेकिन ये खाने में जितना मजेदार लगता है इसे काटना उतना ही मुश्किल लगता है. सच तो ये है कि इसे काटना किसी टास्क से कम नहीं. जैसे ही इसे काटते हैं वैसे ही रसोई में चिपचिपा जूस फैल जाता है, हाथ गंदे हो जाते हैं. इतना ही नहीं इसे काटने में समय भी बहुत लगता है. यही वजह है कि कई लोग तरबूज खाने की इच्छा होने पर भी उसे काटने के आलस में छोड़ देते हैं.

Advertisement

अगर आप भी उन्हीं में हैं, जिन्हें तरबूद काटना झंझटभरा काम लगता है तो  अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. सोशल मीडिया पर तरबूज काटने की एक स्मार्ट स्लाइसिंग ट्रिक खूब वायरल हो रही है, जिससे आप बिना गंदगी फैलाए तरबूज को स्टिक्स में काट सकते हैं. ये तरीका न सिर्फ दिखने में फैंसी है, बल्कि इसे खाना और मेहमानों को सर्व करना भी बेहद आसान है. आइए जानते हैं तरबूज काटने का ये आसान तरीका.

तरबूज आसानी से कैसे काटें?

1.
तरबूज अगर फ्रिज में रखा है तो सबसे पहले उसे बाहर निकालकर रख लें. इससे वो नॉर्मल हो जाएगा. इसके बाद उसे काटने से पहले अच्छे से धो लें, ताकि बाहर की गंदगी अंदर न जाए. फिर कपड़े से सुखा लें, इससे काटते समय फिसलेगा नहीं.

2. तरबूज को अच्छे से पोंछने के बाद उसे बीच से दो हिस्सों में काट लें. दोनों हिस्सों को गूदे वाला हिस्सा नीचे रख दें, इससे पकड़ मजबूत रहेगी और कटिंग आसान होगी.

Advertisement

3. अब एक हिस्से को लेकर लगभग 1 इंच मोटी स्लाइस काट लें. एक हाथ से पकड़ें और दूसरे से चाकू चलाएं, उंगलियों को हल्का अंदर मोड़कर रखें ताकि सेफ्टी बनी रहे और चाकू न लगे.

4. अब तरबूज को 90 डिग्री घुमाकर फिर से काटें. इससे सीधे और लंबे स्टिक्स कट जाएंगी, जिन्हें खाना भी आसान होगा. 

5. किनारे वाला हिस्सा काटना थोड़ा मुश्किल होता है, इसलिए उसे साइड में लिटाकर काटें. इससे तरबूज आसानी से कट जाएगा.

6. अगर आप तरबूज को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटना चाहते हैं, तो इन स्टिक्स को और काटकर क्यूब्स बना लें. ये सलाद में या स्टोर करने के लिए बढ़िया रहते हैं.

क्या है स्टोर करने का सही तरीका?
अगर आप तरबूज को काटकर स्टोर करना चाहते हैं तो आप आसानी से कर सकते हैं. इसके लिए आपको उसे एयरटाइट डिब्बे में रखना होगा. इस डिब्बे को आप फ्रिज में रखें. फ्रिज में इस तरह से स्टोर किया गया तरबूज 4-5 दिन तक फ्रेश रहेगा. अगर आप फ्रीजर में रखते हैं तो 1 साल तक चल सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement