How to Clean White Plastic Chairs: पीली और गंदी हो गई हैं सफेद प्लास्टिक की कुर्सियां? इन आसान तरीकों से करें साफ; फिर दिखेंगी नई जैसी

How to Clean White Plastic Chairs: सफेद प्लास्टिक की कुर्सियां समय के साथ धूल, बारिश और दाग-धब्बों के कारण पीली और बदरंग हो जाती हैं. अगर आपकी सफेद कुर्सियां भी ऐसी हो गई हैं, तो परेशान न हों. आप घर पर रखी कुछ आसान चीजों की मदद से इन्हें आसानी से साफ कर सकते हैं.

Advertisement
प्लास्टिक की सफेद कुर्सियों को साफ करने के लिए आप डिशवॉश सॉल्यूशन का इस्तेमाल कर सकते हैं. (Photo: ITG) प्लास्टिक की सफेद कुर्सियों को साफ करने के लिए आप डिशवॉश सॉल्यूशन का इस्तेमाल कर सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:42 AM IST

How to Clean White Plastic Chairs:  यूं तो प्लाटिक की कुर्सियां कई रंग में आती हैं, लेकिन फिर भी ज्यादातर घरों में सफेद रंग की होती ही हैं. सफेद प्लास्टिक की कुर्सियों को लोग न केवल घर में, बल्कि बालकनी, गार्डन, छत और आंगन में भी रखते हैं. ये हल्की, सस्ती और मौसम के असर को झेलने के लिए बढ़िया होती हैं. हालांकि, धूप, बारिश, धूल-मिट्टी, पेड़ों से गिरने वाले पत्ते और पक्षियों की बीट जैसी चीजें समय के साथ इनकी चमक छीन लेती हैं. नतीजा ये होता है कि कुछ ही महीनों में प्लास्टिक की चमचमाती सफेद कुर्सियां पीली और पुरानी दिखने लगती हैं.

Advertisement

अक्सर जब सफेक कुर्सियां पीली पड़ जाती हैं, तो नई खरीदने की प्लानिंग करने लगते हैं. दरअसल, लोगों का मनना है कि इन्हें साफ कर पाना नामुमकिन होता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. अगर सफाई सही से की जाए, तो इन्हें दोबारा नए जैसा चमकाया जा सकता है. अगर आप सोच रहे हैं गंदी हो चुकी सफेद कुर्सियों को फिर से साफ करने के लिए आपको महंगा क्लीनर खरीदना होगा तो आप गलत हैं. कुछ घरेलू चीजों की मदद से आप सफेद कुर्सियों पर लगे जिद्दी दाग, पीलापन और जमी हुई गंदगी को आसानी से साफ कर सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे आप गंदी हो चुकी सफेद कुर्सियों को फिर से नए जैसा चमका सकते हैं.

कितनी बार करनी चाहिए सफाई?
अगर सफेद कुर्सियों पर मिट्टी, घास, खाने के दाग या चिड़िया की बीट गिर जाए तो उसे जल्दी साफ कर लेना चाहिए. वहीं, मौसम बदलने पर और सर्दियों में स्टोर करने से पहले एक बार अच्छी तरह से उनकी डीप क्लीनिंग करना जरूरी होता है.

Advertisement

सफेद प्लास्टिक की कुर्सियां साफ करने के लिए क्या चाहिए?

  • बाल्टी
  • पानी
  • स्पंज
  • मुलायम ब्रश
  • माइक्रोफाइबर कपड़ा
  • बेकिंग सोडा
  • लिक्विड डिशवॉश
  • सफेद सिरका
  • ब्लीच

कैसे करें सफाई?

1. गंदी कुर्सियों को साफ करने के लिए सबसे पहले किसी खुली जगह पर रखें जहां पानी आसानी से बह सके. सफाई धूप वाली जगह पर करना सही रहता है. इससे कुर्सी सफाई के बाद जल्दी ही सूख भी जाती है. 

2. आप कुर्सियों का साफ करने के लिए घर पर तीन तरह से सॉल्यूशन बना सकते हैं.  

  • डीशवॉश सॉल्यूशन: एक बाल्टी गुनगुने पानी में 1/4 कप लिक्विड डिशवॉश मिलाएं.
  • बेकिंग सोडा सॉल्यूशन: लगभग 3 लीटर गुनगुने पानी में 1/2 कप बेकिंग सोडा मिलाएं.
  • सिरका सॉल्यूशन (फफूंदी के लिए): 25% पानी और 75% सफेद सिरका मिलाकर स्प्रे बोतल में भरें. ये सॉल्यूसन फफूंदी हटाने के लिए अच्छा रहता है. इसे फफूंदी वाली जगह पर स्प्रे करके 10 मिनट छोड़ा जा सकता है.

3. इसके बाद किसी भी सॉल्यूशन को सफाई के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके बाद स्पंज या मुलायम ब्रश की मदद से ऊपर से नीचे की ओर सफाई करें. जिद्दी दागों पर थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़ककर हल्के हाथों से रगड़ें.

4. ऐसा करने के बाद कुर्सी को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें.

5. पीलापन और जिद्दी दाग हटाने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल करें. अगर कुर्सियां अब भी पीली या बदरंग दिख रही हैं तो एक बाल्टी गुनगुने पानी में 1/2 से 1 कप ब्लीच मिलाकर सफाई की जा सकती है. इस घोल को स्पंज या ब्रश की मदद से कुर्सियों पर लगाएं और करीब 15 मिनट तक लगा रहने दें. फिर साफ पानी से धोकर धूप में सुखा दें.

Advertisement

सफेद प्लास्टिक की कुर्सियां लंबे समय तक साफ रखने के टिप्स
अगर आप चाहते हैं कि कुर्सियां लंब समय तक साफ रहें तो उसके लिए आपको कुछ चीजों का ध्यान रखने की जरूरत होती है. 

  • कुर्सियों को ऐसे पेड़ों के नीचे न रखें जहां पत्तियां या फूल लगातार गिरते हों.
  • सर्दियों में साफ करके ढककर रखें.
  • बाहर रखने पर छतरी या शेड का इस्तेमाल करें.
  • दाग लगते ही तुरंत साफ कर लें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »