How To Clean Toilet Seat Easily: बिना ब्रश रगड़े, 'फ्री' में चमकेगी गंदी टॉयलेट सीट! बस डालें एक मुट्ठी बर्फ; मिनटों में गायब होंगे जिद्दी पीले दाग

Toilet Cleaning Hacks: टॉयलेट सीट पर जमे हार्ड वॉटर और यूरिन के पीले जिद्दी दागों को साफ करने के लिए अब महंगे और तेज बदबू वाले केमिकल्स की जरूरत नहीं है. इन दिनों सोशल मीडिया पर बर्फ के टुकड़ों से सफाई का एक अनोखा हैक वायरल हो रहा है, जो मिनटों में गंदगी को ढीला कर सीट को चमका देता है.

Advertisement
बर्फ से टॉयलेट सीट साफ करने के प्रोसेस को थर्मल शॉक इफेक्ट कहा जाता है.  (Photo: ITG) बर्फ से टॉयलेट सीट साफ करने के प्रोसेस को थर्मल शॉक इफेक्ट कहा जाता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:30 AM IST

घर में अगर किसी चीज की सफाई करना लोगों को सबसे मुश्किल और गंदा लगता है तो वो टॉयलेट सीट होती है. कई बार टॉयलेट सीट के पीले और जिद्दी दाग घंटों ब्रेश रगड़ने के बाद भी पूरी तरह साफ नहीं होते हैं. ऊपर से बाजार में मिलने वाले तेज केमिकल वाले क्लीनर इस्तेमाल करने पड़ते हैं, जिनकी बदबू इतनी तेज होती है कि आंखों में जलन तक होने लगती है.  

Advertisement

अगर आपके घर में भी टॉयलेट सीट के पीले दाग जल्दी से साफ नहीं होते हैं, तो ये खबर आपके लिए है. अब आपको महंगे क्लीनर या ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं पड़ेगी. इन दिनों एक बेहद आसान देसी तरीका वायरल हो रहा है, जिसकी मदद से आसानी से टॉयलेट सीट साफ की जा सकती है. वो है बर्फ के टुकड़ों का इस्तेमाल. सुनने में ये ट्रिक भले ही अजीब लगे, लेकिन ये काफी असरदार माना जा रहा है. चलिए जानते हैं कैसे.

बर्फ के टुकड़े कैसे करते हैं सफाई?

टॉयलेट में पीले दाग ज्यादातर हार्ड वॉटर, यूरिन के निशान और लाइमस्केल जमने की वजह से बनते हैं. समय के साथ ये दाग इतने ज्यादा गहरे हो जाते हैं कि इन्हें ब्रश से आसानी से साफ नहीं किया जा सकता. लेकिन बर्फ वाला तरीका आपको बहुत काम आ सकता है.

दरअसल, जब ठंडी-ठंडी बर्फ टॉयलेट की सतह पर पड़ती है, तो जमा हुआ पीला गंदा पदार्थ सिकुड़ने लगता है. इससे उसमें हल्की दरारें बनती हैं और दाग ढीले पड़ जाते हैं. बाद में ब्रश करने पर गंदगी जल्दी निकल जाती है. इस प्रोसेस को थर्मल शॉक इफेक्ट कहा जाता है.

ऐसे करें इस्तेमाल

बर्फ के टुकड़ों से टॉयलेट सीट की सफाई करने के लिए सबसे पहले फ्रीजर से एक मुट्ठी बर्फ के टुकड़े निकाल लें. इसके बाद इन्हें टॉयलेट बाउल में खासकर दाग वाली जगह पर डाल दें. फिर करीब 20 से 30 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें ताकि ठंडक अपना असर दिखा सके. इसके बाद टॉयलेट ब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें. दाग पहले से काफी ढीले हो चुके होंगे और आसानी से निकलने लगेंगे. आखिर में फ्लश कर दें. अगर दाग ज्यादा पुराने हैं, तो टॉयलेट सीट साफ करने के लिए ये तरीका दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं.

सफाई को और असरदार बनाने के टिप्स
अगर दाग बहुत ज्यादा जमे हुए हों, तो बर्फ के साथ थोड़ा सिरका भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे टॉयलेट सीट और अच्छे से साफ होती है. साथ ही टॉयलेट को जल्दी-जल्दी साफ करते रहें और हर इस्तेमाल के बाद अच्छे से फ्लश करें, ताकि दाग जल्दी न जमें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »