How To Clean Glasses: चश्मे पर आ गए हैं स्क्रैच? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 1 मिस्टेक, आज ही बदलें ये आदत

चश्मा साफ करते समय एक छोटी सी गलती न केवल लेंस को खराब कर रही है, बल्कि आपकी आंखों पर भी बुरा असर डाल सकती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सूखी सफाई से लेंस पर परमानेंट स्क्रैच आ सकते हैं.

Advertisement
महंगे लैंस पर स्क्रैच आ जाने से वो खराब हो जाते हैं. (Photo: AI Generated) महंगे लैंस पर स्क्रैच आ जाने से वो खराब हो जाते हैं. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:52 PM IST

How to clean eyeglasses: अक्सर लोगों का एक सवाल होता है कि वो चश्मे को अच्छे से रखते हैं, रोजाना साफ करते हैं लेकिन फिर भी उनके चश्मे पर स्क्रैच कैसे आ जाते हैं. दरसअल, वे लोग कुछ ऐसी कॉमन गलती करते हैं जो स्क्रैच लाने का मुख्य कारण होती है. अक्सर लोग चश्मा गंदा होने पर उसे शर्ट के कोने या किसी भी सूखे कपड़े से रगड़कर साफ करने लगते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो रुक जाइए. हेल्थ एक्सपर्ट्स और आई केयर ब्रांड्स जैसे के मुताबिक, सूखे लेंस पर जमा धूल के कण रगड़ने से लेंस की सतह पर बारीक यानी माइक्रोस्कोपिक स्क्रैच डाल देते हैं. ये स्क्रैच शुरुआत में तो नहीं दिखते, लेकिन धीरे-धीरे आपके विजन को धुंधला बना देते हैं और चश्मा खराब हो जाता है.

Advertisement

सूखे लेंस को रगड़ने के खतरे

जब भी हम बाहर होते हैं, हवा में मौजूद धूल-मिट्टी के छोटे कण चश्मे के लेंस पर जमा हो जाते हैं. गोक्यो आउटडोर के ब्लॉग के अनुसार, जब हम बिना किसी लिक्विड या स्प्रे के लेंस को सीधे रगड़ते हैं तो ये धूल के कण रेगमाल की तरह काम करते हैं. इससे लेंस की कोटिंग उतरने लगती है. 

क्यों पड़ते हैं बारीक स्क्रैच?

ज्यादातर लोग सोचते हैं कि मुलायम कपड़े से चश्मा पोंछना सुरक्षित है, लेकिन असल समस्या कपड़े में नहीं बल्कि लेंस पर जमी सूखी धूल में होती है. सूखे लेंस पर दबाव डालकर रगड़ने से धूल के कण अंदर तक धंस जाते हैं. इससे चश्मे पर ऐसे निशान पड़ जाते हैं जो कभी ठीक नहीं होते. यदि आपका चश्मा एंटी-ग्लेयर या ब्लू-कट कोटिंग वाला है तो वह और भी जल्दी खराब हो सकता है.

Advertisement

सफाई का सही तरीका क्या है?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि चश्मा साफ करने के लिए हमेशा लेंस क्लीनर स्प्रे का इस्तेमाल करना चाहिए. अगर स्प्रे मौजूद नहीं है तो लेंस को पहले पानी से धो लें ताकि धूल के मोटे कण हट जाएं. इसके बाद ही माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें. कभी भी अपनी शर्ट, तौलिया या टिश्यू पेपर से लेंस न पोंछें, क्योंकि इनके रेशे भी लेंस को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement