How much hair oil should I use: बालों में कितना तेल लगाना चाहिए? पुरुष और महिला, हेयर टाइप और लेंथ से समझें ऑयलिंग गाइड

बालों की लंबाई और प्रकार के अनुसार तेल की मात्रा अलग-अलग होती है. बालों में पुरुष और महिला दोनों को कितना तेल लगाना चाहिए ताकि फायदा मिले, इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.

Advertisement
तेल स्कैल्प को पोषण देने का काम करता है. (Photo: ITG) तेल स्कैल्प को पोषण देने का काम करता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:50 PM IST

बालों में तेल लगाना फायदेमंद है लेकिन सही मात्रा सबसे जरूरी है. कम या पर्याप्त तेल से स्कैल्प को पोषण मिलता है जबकि ज्यादा तेल लगाने से चिपचिपापन, बिल्डअप और धूल-मिट्टी चिपकने की दिक्कत हो सकती है. हेयर टाइप, लंबाई और स्कैल्प की जरूरत के हिसाब से मात्रा तय करनी चाहिए. यदि आपके बाल छोटे हैं तो आपको तेल की मात्रा और भी कम लगेगी. यदि बाल मीडियम या लंबे हैं तो मात्रा थोड़ी बढ़ सकती है, लेकिन तेल इतना ही लगाएं कि स्कैल्प और बाल हल्के से कवर हों, न कि बिल्कुल चिपोड़-चिपोड़कर लगाएं.

Advertisement

तेल हमेशा कम मात्रा में ड्राय हेयर पर और खासकर बालों की लंबाई व सिरों पर लगाना बेहतर रहता है. इसके अलावा हेयर ऑयलिंग में तेल की मात्रा की अपेक्षा आप तेल किस तकनीक से लगा रहे हैं ये मायने रखता है. तो आइए अपने बालों की लंबाई के हिसाब से जान लीजिए किसे कितना चेल लगना चाहिए.

पुरुषों के लिए तेल की मात्रा

पुरुषों में यदि बाल छोटे हैं तो अक्सर एक चम्मच से भी कम तेल काफी होता है. क्लीवलैंड क्लीनक का कहना है कि तेल का फोकस बालों के कोनों पर होना चाहिए न कि बालों के बीच में. यदि आपका स्कैल्प ऑयली है तो बार-बार लगाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे बाल भारी लग सकते हैं और चिपचिपापन पैदा हो सकता है.

महिलाओं के लिए

महिलाओं में बाल लंबे होने पर तेल की मात्रा थोड़ी बढ़ सकती है, लेकिन ज्यादा तेल लगाना जरूरी नहीं. हेल्थलाइन का कहना है कि महिलाओं को नारियल, बादाम और तिल का तेल लगाना चाहिए. इसके अलावा ड्राई, फ्रीजी हेयर्स को ऑयलिंग से अधिक फायदा मिल सकता है.

यदि महिलाओं के बाल बहुत पतले हैं तो कम तेल लगाना बेहतर है जब कि ड्राई और मोटे बालों में तेल की मात्रा अधिक उपयोग में ली जा सकती है. पतले बाल वाली महिलाओं को 2-3 चम्मच तेल काफी रहता है और वहीं मोटे और ड्राई बाल वाली महिलाओं को 4 चम्मच तक. तेल को स्कैल्प में लगाना है न कि बालों पर इस बात का खास ध्यान रखें.

Advertisement

कितनी बार लगाएं तेल?

मेडिकल रिपोर्ट का कहना है कि हेयर ऑयलिंग हफ्ते में कम से कम 2 बार की जा सकती है. तेल को कुछ घंटे लगाए रखने के बाद धो लेना चाहिए. रोजाना हैवी ऑयलिंग की अपेक्षा कभी-कभी लाइट हल्की हेयर ऑयलिंग मसाज अधिक फायदा देती है. 

तेल लगाने का सही तरीका

तेल लगाते समय उंगलियों से हल्की मसाज करें, नाखूनों से नहीं. हेल्थलाइन का कहना है कि स्कैल्प पर हेयर ऑयलिंग से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे हेयर फॉलिकल्स को फायदा मिलता है और बालों की ग्रोथ अच्छी होती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »