Homemade Lip Balm: अनार से घर पर बनाएं नेचुरल लिप बाम, होंठ बनेंगे सॉफ्ट और गुलाबी

Homemade Lip Balm: क्या आप जानते हैं कि अनार सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि होंठों की खूबसूरती बढ़ाने में भी मदद कर सकता है. आज हम आपको अनार से नेचुरल लिप बाम बनाने का आसान तरीका बताएंगे. यह लिप बाम होंठों को मॉइश्चराइज रखने के साथ उन्हें नेचुरली गुलाबी और मुलायम बनाए रखने में मदद कर सकता है.

Advertisement
अनार से लिप बाम कैसे बनाएं? (Photo-ITG) अनार से लिप बाम कैसे बनाएं? (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:52 AM IST

Homemade Lip Balm: गुलाबी और मुलायम होंठ चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं. यही वजह है कि लोग अपने होंठों की देखभाल के लिए तरह-तरह के लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन बाजार में मिलने वाले लिप बाम में अक्सर केमिकल होते हैं जो होंठों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में अगर आप नेचुरल तरीके से होंठों को सॉफ्ट और गुलाबी बनाना चाहते हैं तो घर पर बना अनार का लिप बाम आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आज हम आपको अनार से नेचुरल होममेड लिप बाम बनाना बताएंगे, जिसे आप घर में मौजूद सामानों से आसानी से बना सकते हैं.

Advertisement

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 कप अनार के दाने
2 से 3 चम्मच घी
छलनी
डबल बॉयलर
छोटा कंटेनर

घर पर अनार से लिप बाम कैसे बनाएं?

  1. घर पर अनार से लिप बाम बनाने के लिए सबसे पहले अनार के दानों को छलनी में डालकर चम्मच की मदद से उनका रस निकाल लें. अब इस रस को डबल बॉयलर में रखें. दूसरी ओर आधा चम्मच घी को हल्का गर्म करें. ध्यान रखें कि घी को उबालना नहीं है.
  2. अब गर्म घी को अनार के रस में डालकर दोनों को अच्छी तरह मिला लें. इस मिश्रण को किसी छोटे कंटेनर में भरकर लगभग 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें.
  3. इसके बाद मिश्रण को बाहर निकालकर एक स्टील के बर्तन में रखकर कम गैस पर लगातार चलाते रहें. जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होने लगे तो इसमें 2 चम्मच घी मिला दें. फिर लगभग एक मिनट तक कम गैस पर चलाएं.
  4. अब तैयार मिश्रण को दोबारा कंटेनर में भरकर 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें. तय समय के बाद आपका होममेड अनार लिप बाम तैयार हो जाएगा.
  5. अनार से बना यह नेचुरल लिप बाम लिप बाम आपके होंठों को सॉफ्ट, मॉइश्चराइज्ड और नेचुरली पिंक बनाए रखने में मदद करेगा.

इन बातों का रखें ध्यान
पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. यह नेचुरल लिप बाम लंबे समय तक नहीं टिकता, इसलिए बेहतर रिजल्ट के लिए इसे दिन में 2-3 बार  लगाएं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »