भरपूर पानी और हल्का खाना
नशा उतारने के लिए दिनभर खुद को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है. इसके साथ ही हल्का और आसानी से पचने वाला खाना खाएं, जैसे दाल-चावल, सूप या खिचड़ी.इससे बॉडी जल्दी रिकवर करती है और कमजोरी कम महसूस होती है.
Holi Hangover Remedies: होली खुशियों और मस्ती का त्योहार है. इस दिन लोग रंग खेलते हैं, मिठाइयां खाते हैं और जश्न के दौरान कई बार भांग या शराब का सेवन भी कर लेते हैं. लेकिन जरूरत से ज्यादा भांग या अल्कोहल लेने पर कई लोगों को तेज हैंगओवर हो सकता है, जो एक-दो दिन तक बना रह सकता है. इसकी वजह से सिरदर्द, उल्टी, चक्कर और कमजोरी जैसी समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे में हैंगओवर को कम करने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं जो आपको राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं.
नारियल पानी
नशे की वजह से शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है, जिससे सिरदर्द और कमजोरी महसूस होती है. नारियल पानी में मौजूद मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को दोबारा हाइड्रेट करने में मदद करते हैं. यह टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद करता है और शरीर को एनर्जी देता है.
नींबू और खट्टे फल
नींबू नशा उतारने का एक असरदार घरेलू उपाय माना जाता है. संतरा, मौसमी और आंवला जैसे खट्टे फल भी इसमें काफी मदद करते हैं. इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में मौजूद नशे से जुड़े केमिकल्स के असर को कम करते हैं और एनर्जी बढ़ाते हैं. एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से जल्दी राहत मिलती है.
अदरक
अदरक नशे को कम करने में, खासकर भांग के नशे को उतारने में, काफी कारगर माना जाता है. यह डाइजेशन को बेहतर बनाता है और शरीर को अंदर से गर्म रखता है. नशे को कम करने के लिए अदरक का एक छोटा टुकड़ा चबाना या इसे शहद और नींबू के साथ गुनगुने पानी में मिलाकर पीना फायदेमंद माना जाता है.
भरपूर पानी और हल्का खाना
नशा उतारने के लिए दिनभर खुद को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है. इसके साथ ही हल्का और आसानी से पचने वाला खाना खाएं, जैसे दाल-चावल, सूप या खिचड़ी.इससे बॉडी जल्दी रिकवर करती है और कमजोरी कम महसूस होती है.
इसके अलावा हैंगओवर को कम करने के लिए भरपूर और अच्छी नींद लें. साथ ही ठंडे या हल्के गुनगुने पानी से नहाएं इससे शरीर तरोताजा महसूस करता है और सिरदर्द व थकान कम होने लगती है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क