Gen Z अचानक क्यों कर देते है बात बंद, क्या सोशल बैटरी खत्म होना है वजह?

जेन जी अपने मन की शांति के लिए हमेशा से बहुत ही सजग रही है. इसलिए जब भी उसे ऐसा लगता है कि वो मानसिक रूप और शारीरिक रूप से थक चुकी है वो अचानक से लोगों के बीच से गायब हो जाती है, लोगों से बात करना बंद कर देती है. और भीड़ का हिस्सा रह के कम से कम लोगों से बातचीत या संपर्क रखती है. ये है जेन जी अपनी सोशल बैटरी बचाने का जेन जी तरीका.

Advertisement
gen z social battery dead stops talking to people gen z social battery dead stops talking to people

सारा सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:00 PM IST

आपने अक्सर जेन जी को ये कहते सुना होगा कि 'मेरी सोशल बैटरी डेड है' या 'आज सोशल बैटरी खत्म हो गई.' लेकिन इसका मतलब फोन की बैटरी खत्म होना नहीं है. यहां सोशल बैटरी से मतलब लोगों के बीच रहने, बातचीत करने और मेल-जोल रखने की मेंटल केपेबिलिटी से है. लगातार दोस्तों से मिलना, फोन पर बात करना, ऑफिस में लोगों के साथ रहना या किसी कार्यक्रमों में शामिल होना कई बार थका सकता है. ऐसे में जेन जी जब कहती है कि उनकी सोशल बैटरी खत्म हो गई है, तो इसका सीधा मतलब होता है कि उन्हें अब लोगों से थोड़ा दूर रहकर अपने लिए वक्त चाहिए.

Advertisement

सोशल बैटरी क्या है?

मान लीजिए कोई लगातार लंबे वक्त से बार-बार बहुत लोगों के बीच में काम कर रहा हो या व्यस्त हो, और वो लोगों से बात कर कर के या घुल-मिलकर थक चुका हो. यहां उस व्यक्ति की लोगों से बात करने की इच्छा का खत्म हो जाने की तुलना एक बैटरी से की गई है. अगर कोई व्यक्ति ये कह रहा है कि उसकी सोशल बैटरी खत्म हो चुकी है इसका मतलब ये है कि वो लोगों से घुल- मिलकर बात करके या उनके साथ काम कर के थक चुका है. 

यह भी पढ़ें: 'सच्चे कर्मचारी नहीं देखते घड़ी', बॉस की बात पर Gen Z एम्प्लॉय ने कैलकुलेटर से बता दिया हिसाब

अचानक लोगों से क्यों मिलना बंद कर देती है जेन जी?

जेन जी के बीच इस शब्द का बहुत प्रचलन है जब भी उसे ऐसा लगता है कि वो अब मेंटली और शारीरिक रूप से लोगों से मिल जुल कर बात करके थक चुकी है वो खुद को समाज से काट देती है. जेन लोगों के साथ अपनी बातचीत कम से कम कर लेती है. सोशल मीडिया सो गायब हो जाना भी जेन जी एक तरीका है अपना सोशल बैटरी को पूरी तरह खत्म होने से बचाने का. पुरानी पीढ़िया लोगों से कम बातचीत करने में और अपने काम से काम रखने में हिचकिचाती थी उसे लगता है कि लोग उसके रूड समझेंगे या मतलबी कहेंगे. लेकिन जेन जी को इस चीज से फर्क नहीं पड़ता लोगों को जो समझना है समझें. जेन जी अपने सोशल बैटरी के खत्म होते या ड्रेन होते साथ ही खुद को लोगों से और समाज से अलग-थलग कर लेती है. 

Advertisement

अपनी सोशल बैटरी कैसे बचाती है जेन जी?

जब तक जेन जी को ये नहीं लगता कि अब वो मेंटली लोगों से दोबारा मिलने और उनसे बात करने के लिए तैयार है वो खुद को अलग करके रखती है. अलग करने से यहां मतलब खुद को रूम में बंद करने से नहीं है. बल्कि लोगों के बीच में रहकर ही अपने काम से काम रखना और कम से कम लोगों से बातचीत करने से है. और जेन जी ये काम बखूबी कर लेती है.

आज की वक्त में जेन जी के लिए उसकी फर्स्ट प्रायरिटी उसकी मेंटल पीस है.

घोस्टिंग करना भी जेन जी का सोशल बैटरी बचाने का तरीका

जेन जी के लिए घोस्टिंग का तरीका अपनी सोशल बैटरी बचाने के लिए सबसे आसान तरीका है.  बस अपने ही दुनिया में रहना तब तक जब तक आपका मन ना हो लोगों से मिलने और बात करने का. लोगों के मैसेजेस का रिप्लाई न देना, कम से कम लोगों से बात करना. ये तरीका अपनी सोशल बैटरी बचाने के लिए जेन जी को खूब भाता है.

और जैसे ही उसे लगता है कि अब वो लोगों के बीच में जाने और बात करने के लिए फिर से तैयार है. वो दोबारा अपने रुटीन में वापस आ जाती है. लेकिन जब तक जेन जी सोशल बैटरी डेड है जेन जी ना ही किसी से मिलना पसंद करती है ना ही बात करना पसंद करती है बस शांति के बीच ज्यादा से ज्यादा खुद के लिए वक्त बिताना पसंद करती है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »