Methi Seeds Side Effects: गर्मी में खाते हैं मेथी दाना? ध्यान रखें ये बातें, वरना भुगतना पड़ेगा अंजाम

गर्मियों में मेथी दाना सेहत के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक, इस बारे में अक्सर लोग कन्फ्यूज रहते हैं. जानिए इसे खाने का सही तरीका और वो एक बड़ी गलती जिससे आपकी सेहत बिगड़ सकती है.

Advertisement
मेथी दाना खाना गर्मी में कुछ समस्याएं पैदा कर सकता है. (Photo: ITG) मेथी दाना खाना गर्मी में कुछ समस्याएं पैदा कर सकता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:00 AM IST

गर्मियों के मौसम में खाने पीने का ध्यान खास तौर पर रखना होता है क्योंकि इस उमस भरे मौसम में आपका खान-पान सेहत को सुधार या बिगाड़ सकता है. हर मौसम की तरह गर्मियों में भी अक्सर लोग वजन घटाने, ब्लड शुगर कंट्रोल करने और डाइजेशन को ठीक रखने के लिए रोज सुबह मेथी दाने का पानी पीते हैं या इसे चबाकर खाते हैं. आयुर्वेद में मेथी को औषधीय गुणों का खजाना माना गया है लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मी के दिनों में इसका गलत तरीके से सेवन करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है? गर्मी के मौसम में इसके इस्तेमाल को लेकर क्या सावधानी बरतनी चाहिए, इस बारे में जान लीजिए.

Advertisement

गर्म तासीर बन सकती है मुसीबत

जानकारी के मुताबिक, मेथी दाने की तासीर गर्म होती है. सर्दियों में तो यह शरीर को गर्माहट देने और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है लेकिन गर्मियों में इसका अधिक सेवन शरीर का तापमान बढ़ा सकता है.

यदि कोई गर्मी के मौसम में बिना भिगोए या जरूरत से ज्यादा मेथी खाता है तो पेट में जलन, एसिडिटी और सीने में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसके अलावा शरीर में गर्मी बढ़ने से नाक से खून आने या स्किन पर चकत्ते होने का रिस्क भी काफी बढ़ जाता है.

डाइजेशन पर पड़ता है बुरा असर

कई लोग पेट साफ करने के लिए मेथी का पाउडर या दाने सीधे खा लेते हैं. गर्मियों में यह आदत पूरी तरह गलत है. मेथी में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. अगर आप इसे सीमित मात्रा में नहीं खाते हैं तो लूज मोशन, पेट में मरोड़, गैस और ब्लोटिंग जैसी दिक्कतें शुरू हो सकती हैं. खासकर जिन लोगों का पेट कमजोर है या जिन्हें अक्सर पाइल्स की शिकायत रहती है उन्हें गर्मी में मेथी दाने का सेवन बहुत सोच-समझकर करना चाहिए.

Advertisement

ब्लड शुगर और प्रेग्नेंसी में बरतें सावधानी

मेथी दाना ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए अच्छा होता है. वहीं जो लोग डायबिटीज की दवाएं ले रहे हैं यदि वे गर्मियों में इसकी हैवी डोज लेते हैं तो उनका ब्लड शुगर लेवल अचानक बहुत कम हो सकता है जिससे चक्कर आने या बेहोशी की नौबत आ सकती है. इसके साथ ही प्रेग्नेंट महिलाओं को भी गर्मियों में मेथी दाने के ज्यादा सेवन से बचना चाहिए क्योंकि यह प्रेग्नेंसी में संकुचन पैदा कर सकता है जो प्री-मैच्योर डिलीवरी या ब्लीडिंग का कारण बन सकता है.

मेथी दाने का सही तरीका क्या है?

गर्मियों में मेथी दाने के नुकसान से बचने के लिए इसे हमेशा सीमित मात्रा में ही लें. सबसे बेस्ट तरीका यह है कि रात में एक छोटा चम्मच मेथी दाना एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें. सुबह इस पानी को छानकर पिएं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement