₹100 का नारियल पानी खरीदने का नहीं है बजट? उमस भरी गर्मी में शरीर को कूल रखेंगी ये 5 बेहद 'सस्ती' देसी ड्रिंक्स; पोषण भी मिलेगा भरपूर

Cheap Substitutes Of Costly Coconut Water: उमस भरी गर्मी में बार-बार गला सूखने और डिहाइड्रेशन की समस्या आम है. अगर आप भी ₹80 से ₹100 के महंगे नारियल पानी को रोज नहीं खरीद पा रहे हैं, तो परेशान न हों. हम आपको बताने जा रहे हैं 5 ऐसे सस्ती, देसी और हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में, जो नारियल पानी की तरह ही शरीर को भरपूर पोषण और ठंडक देंगी.

Advertisement
नारियल पानी की जगह आप लौकी का जूस भी पी सकते हैं. (Photo: ITG) नारियल पानी की जगह आप लौकी का जूस भी पी सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:42 AM IST

Cheap Substitutes Of Costly Coconut Water: बारिश के बाद निकलने वाली तेज धूप से उमस भरी गर्मी होती है. इस तरह की गर्मी में शरीर से पानी की तरह पसीना बहता है, जिसकी वजह से शरीर में पानी की कमी होना आम बात है. बहुत लोग आपको शिकायत करते दिख जाएंगे कि वो कितना भी पानी पी लें, लेकिन फिर भी उनका गला बार-बार सूखता है और उन्हें जल्दी-जल्दी प्यास लगती है. हेल्थ को ध्यान में रखते हुए अपनी प्यास बुझाने और शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने से बचाने के लिए नारियल पानी पीना पसंद करते हैं. ये उन्हें तरोताजा रखने के साथ ही खूब सारे पोषण भी देता है.

नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं. इसकी वजह से डॉक्टर्स भी लोगों को नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं. लेकिन अब कई शहरों में एक नारियल पानी 80 से 100 रुपये या उससे भी ज्यादा का मिलने लगा है. ऐसे में हर दिन इसे खरीदना हर किसी के लिए आसान नहीं है. अगर आप भी नारियल पानी नहीं खरीद पाते हैं, तो ये खबर आपके लिए है. शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने के लिए सिर्फ नारियल पानी ही ऑप्शन नहीं है. ऐसी कई देसी और सस्ती ड्रिंक्स हैं, जो गर्मियों में शरीर को राहत देने के साथ जरूरी पोषक तत्व भी देती हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 हेल्दी विकल्पों के बारे में.

1. तरबूज का जूस: तरबूज गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फलों में से एक है. इसका जूस शरीर में पानी की कमी पूरी करने में मदद करता है. इसमें पोटैशियम, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को तरोताजा रखने और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद कर सकते हैं.

Advertisement

2. लौकी का जूस: लौकी पोषक तत्वों से भरपूर होती है, लेकिन फिर भी लोग इसे खाने में मुंह बनाते हैं. लेकिन अगर आप सस्ते में पोषण लेना चाहते हैं तो इसका जूस पीना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. इसमें लगभग 92 प्रतिशत पानी होता है. साथ ही कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और फॉस्फोरस जैसे जरूरी मिनरल्स भी मिलते हैं. गर्मियों में इसका जूस शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने में मदद कर सकता है.

3. सफेद पेठे का जूस: सफेद पेठा यानी ऐश गॉर्ड का जूस भी उमस भरी गर्मी के लिए बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है. इसमें करीब 96 प्रतिशत पानी होता है, जिससे शरीर लंबे समय तक हाइड्रेट रहता है. इसके अलावा इसमें कैल्शियम, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करते हैं.

4. केले के तने का जूस: केले का तना भी कई जरूरी पोषक तत्वों का अच्छा सोर्स माना जाता है. केले के तने के जूस में विटामिन बी6, पोटैशियम, आयरन और मैग्नीशियम मौजूद होते हैं. ये शरीर को एनर्जी देने के साथ गर्मियों में ठंडक बनाए रखने में भी मदद कर सकता है.

Advertisement

5. चिचिंडा (स्नेक गॉर्ड) का जूस: स्नेक गॉर्ड का जूस भी पीने के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें फाइबर, मैग्नीशियम, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. ये शरीर में पानी की कमी पूरी करने के साथ पाचन को बेहतर रखने और शरीर को अंदर से तरोताजा महसूस कराने में मदद कर सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »