Best Alternative of Almonds: 1000 वाले बादाम के पीछे न भागें! रोज नाश्ते में खाएं 10 रुपये की सस्ती मूंगफली, मिलेगा ज्यादा प्रोटीन

Badam Alternative Peanuts: आजकल के दौर में बादाम काफी महंगा आता है जिसे खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं है. लेकिन अगर आप बादाम की कुछ और हेल्दी नट्स खोज रहे हैं तो यहां हम आपको बादाम की तरह पोषक तत्वों से भरपूर मूंगफली की जानकारी दे रहे हैं जिसमें प्रोटीन बादाम से ज्यादा होता है.

Advertisement
महंगे बादाम की जगह खाएं ये सस्ती चीज (Photo: ITG) महंगे बादाम की जगह खाएं ये सस्ती चीज (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:08 AM IST

Badam Alternative Peanuts: अच्छी सेहत और तेज दिमाग के लिए ड्राई फ्रूट्स खासकर बादाम खाने की सलाह हर कोई देता है. लेकिन आज के समय में 1000 रुपये किलो मिलने वाले बादाम हर किसी के बजट में फिट नहीं बैठते. अगर आप भी महंगे बादाम नहीं खरीद पा रहे हैं तो निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. भारतीय खान-पान में ऐसी कई सस्ती चीजें मौजूद हैं जिनमें बादाम जितने ही प्रोटीन, ओमेगा-3, फाइबर और विटामिन्स पाए जाते हैं.

Advertisement

वास्तव में मूंगफली से लेकर चने और सूरजमुखी के बीज तक कई सस्ते विकल्प आपकी सेहत को दुरुस्त रखेंगे और जेब पर भी भारी नहीं पड़ेंगे. यहां हम आपको बादाम के विकल्प के तौर पर मूंगफली

बादाम की जगह खाए जाने वाले 8 सस्ते ऑप्शन

अमेरिका की वेबसाइट 'ईटिंग वेल डॉट कॉम' के अनुसार, मूंगफली में बादाम से ज्यादा प्लांट प्रोटीन होता है. इसमें हेल्दी फैट्स और विटामिन-ई भी पाया जाता है. हालांकि बादाम और मूंगफली की अपनी-अपनी अलग न्यूट्रिशन प्रोफाइल है लेकिन सस्ती होने के बावजूद दिल की सेहत के मामले में भी मूंगफली बादाम की तरह ही फायदेमंद होती है.

मूंगफली में होते हैं ढेरों पोषक तत्व

मूंगफली शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल मेंटेन करने के लिए भी जानी जाती है जिसका एक कारण इसमें मौजूद नियासिन है. मूंगफली के दाने और छिलके दोनों में पाया जाने वाला नियासिन एक B विटामिन है जो कोशिकाओं के काम-काज में भूमिका निभाता है. यह LDL कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने और HDL कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है.

Advertisement

मूंगफली में होता है ज्यादा प्रोटीन

न्यूट्रिशन डेटा के मुताबिक, प्रति 100 ग्राम मूंगफली में लगभग 25-26 ग्राम प्रोटीन होता है जबकि बादाम में करीब 21 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. यानी प्रोटीन के मामले में मूंगफली बादाम से आगे है.  

विटामिन और मिनरल्स 

बादाम विटामिन-ई और कैल्शियम का बेहतरीन सोर्स है. वहीं, मूंगफली में विटामिन-बी कम्प्लेक्स, फोलेट और नाइसीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को एनर्जी देता है. दोनों में ही मोनोअन्सेचुरेटेड और पॉलीसैचुरेटेड फैट्स होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.  

पाचन और फाइबर

बादाम में मूंगफली की तुलना में फाइबर थोड़ा अधिक होता है जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है. लेकिन मूंगफली को भिगोकर खाने से इसका पाचन भी बेहद आसान हो जाता है. दोनों में ही कैलोरी की मात्रा लगभग बराबर होती है (प्रति 100 ग्राम में लगभग 560-580 कैलोरी). इसलिए दोनों ही शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का काम करते हैं.  

मांसपेशियों का निर्माण: जिम जाने वालों या वर्कआउट करने वालों के लिए मूंगफली एक सस्ता और बेहतरीन प्रोटीन स्नैक है, जो मसल्स रिकवरी में मदद करता है.

बजट का ख्याल रखती है मूंगफली 

बाजार में बादाम 800 से 1000, 1200 और 1500 रुपये प्रति किलो मिलता है जो क्वालिटी पर निर्भर करता है जबकि मूंगफली 100 से 150 रुपये प्रति किलो में आसानी से मिल जाती है. आप बाजार से 10 रुपये की मूंगफली भी खरीद सकते हैं लेकिन बादाम के साथ ऐसा नहीं है.मूंगफली आपके बजट को बिना बिगाड़े सेहत बनाती है.

Advertisement

खाने का सही तरीका: बादाम को रातभर पानी में भिगोकर और छिलका उतारकर खाने की सलाह दी जाती है. वहीं, कच्ची मूंगफली को आप रातभर भिगोकर सुबह खा सकते हैं और भुनी हुई मूंगफली आप ऐसे ही खा सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »