Snakes Hiding Spots: घर के इन 7 अंधेरे कोनों में घात लगाए बैठा हो सकता है 'जहरीला सांप'! बरतें सावधानी

Snakes Hiding Spots: बरसात में सांप अंधेरी और सुरक्षित जगहों की तलाश में घर के आसपास छिप सकते हैं. जी हां, ये आपके घर के अंदर कहीं किसी अंधेरे कोने में भी छिपे हो सकते हैं. आज हम आपको घर की उन जगहों के बारे में बताएं, जहां सांप छिपकर अपना ठिकाना बना सकते हैं. साथ ही ये बताएंगे कि उनसे बचने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए.

Advertisement
सांप आपके घर की पानी की टंकी में भी छिपा हो सकता है. (Photo: ITG) सांप आपके घर की पानी की टंकी में भी छिपा हो सकता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:18 PM IST

Snakes Hiding Spots: गर्मी और बरसात बढ़ते ही सिर्फ इंसान ही नहीं, सांप भी ठंडी-सूखी, अंधेरी और सुरक्षित जगह की तलाश में निकल पड़ते हैं. तेज धूप, बढ़ते तापमान और बारिश से बचने के लिए ये सिर्फ जंगल या खेत नहीं, बल्कि आपके घर के आंगन, बगीचा, गैराज या स्टोर रूम भी छिपे हो सकते हैं. ये घर के ऐसे कोनों में छिप सकते हैं, जहां आपकी नजर आसानी से नहीं जाती हैं. कई बार जूते-चप्पलों के पास से लेकर  बाथरूम और फर्नीचर के नीचे तक, सांप चुपचाप अपना ठिकाना बना लेते हैं.

Advertisement

अगर आपके घर के आसपास कबाड़, लकड़ियां या घनी झाड़ियां हैं, तो सावधान हो जाइए, क्योंकि ये सांपों के लिए छिपने की परफेक्ट जगह बन सकती हैं. सांप आमतौर पर इंसानों से दूर रहना पसंद करते हैं, लेकिन गर्मी-बारिश में ठंडक और खाने की तलाश में वे घरों के आसपास पहुंच सकते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आपको पता हो कि वे किन जगहों पर छिप सकते हैं. आज हम आपको बताने वाले हैं कि सांप कहां-कहां कुंडली मारकर बैठे हो सकते हैं और आपके लिए अचानक खतरा बन सकते हैं.

1. लकड़ियों और ईंटों के ढेर के नीचे: अगर आपके घर के बाहर लकड़ियों, ईंटों, पत्थरों या टीन की चादरों का ढेर पड़ा है, तो ये सांपों के लिए छिपने की अच्छी जगह बन सकता है. इन चीजों के नीचे अंधेरा और ठंडक रहती है, इसलिए गर्मी-बारिश से बचने के लिए सांप यहां छिपे रह सकते हैं.

Advertisement

2. घनी झाड़ियों और बढ़ी हुई घास में: अगर घर के बगीचे या आसपास घास काफी बढ़ गई है, तो इसे तुरंत साफ करें. घनी झाड़ियां, गिरे हुए पत्ते और पौधों के बीच की अंधेरी जगहें सांपों को छिपने के लिए सुरक्षित ठिकाना बन सकता है.

3. पानी की टंकी और नमी वाली जगहों के पास: गर्मी में सांप ठंडी और नमी वाली जगहों की तलाश करते हैं. इसलिए पानी की टंकी के आसपास, लीकेज वाली जगहों, खुली नालियों और गीले कोनों में भी वे छिप सकते हैं.

4. कार, बाइक और बाहर रखे सामान के नीचे: बाहर खड़ी कार, बाइक, गार्डन फर्नीचर या लंबे समय से एक ही जगह रखे किसी बड़े सामान के नीचे भी सांप छिपे हो सकते हैं. इन जगहों पर सीधे धूप नहीं पड़ती, जिससे सांपों को गर्मी से राहत मिलती है.

5. स्टोर रूम और गैराज में: अगर आपके घर के स्टोर रूम में पुराने डिब्बे, कबाड़, लकड़ी और लंबे समय से इस्तेमाल न किया गया सामान जमा है, तो ये सांपों को छिपने की जगह दे सकता है. अगर इन जगहों पर चूहे भी हैं, तो सांप यहां शिकार की तलाश में आ सकते हैं.

6. पाइप, नालियों और छोटे छेदों के पास: घर की दीवारों, फर्श या बगीचे में बने छोटे-छोटे छेद और दरारें भी सांपों के लिए रास्ता बन सकती हैं. ऐसे सभी छेदों और दरारों को समय रहते बंद कर दें.

Advertisement

7. घर के आसपास जमा कचरे में: कचरे और कबाड़ के ढेर में चूहे, मेंढक और कीड़े-मकौड़े आसानी से पनपते हैं. यही छोटे जीव सांपों को घर के आसपास आने का कारण बन सकते हैं. इसलिए घर के आसपास सफाई रखना बहुत जरूरी है.

सांप दिखे तो गलती से भी खुद पकड़ने न जाएं
अगर घर या बगीचे में सांप दिखाई दे, तो उसके पास जाने या उसे पकड़ने की कोशिश बिल्कुल न करें. बच्चों और पालतू जानवरों को तुरंत दूर करें और किसी प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यूअर की मदद लें. गर्मी-बरसात में घर के आसपास साफ-सफाई रखने, घास और झाड़ियों को काटने और कबाड़ को हटाने से सांपों के छिपने की जगहें काफी हद तक कम की जा सकती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »