कोबरा से रसेल वाइपर तक...भारत के इन 5 स्नेक पार्क में हर जगह दिखते हैं सबसे जहरीले सांप

भारत के स्नेक पार्क अब सिर्फ डर की जगह नहीं बल्कि एडवेंचर और वाइल्डलाइफ एजुकेशन का भी सेंटर बनते जा रहे हैं. यहां लोग जहरीले और दुर्लभ सांपों को करीब से देख पा रहे हैं. यदि आप भी जाना चाहते हैं तो भारत के 5 सबसे फेमस स्नेक पार्क के बारे में जानेंगे.

Advertisement
भारत के स्नेक पार्कों में दिखती है सांपों की खतरनाक दुनिया. (Photo: ITG) भारत के स्नेक पार्कों में दिखती है सांपों की खतरनाक दुनिया. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:41 PM IST

भारत में घूमने के लिए सिर्फ पहाड़, समुद्र और जंगल ही नहीं बल्कि कुछ ऐसी जगहें भी हैं जो रोमांच पसंद लोगों को अलग एक्सपीरियंस दे सकती हैं. दरअसल, देश में कई ऐसे स्नेक पार्क भी हैं जिनकी ओर लोग पिछले कुछ सालों में अट्रैक्ट हुए हैं और वहां पर टूरिस्ट की संख्या में काफी उछाल देखा गया है. इन पार्कों में दुर्लभ और बेहद जहरीली प्रजातियों के सांपों को करीब से देखने का मौका मिलता है. किंग कोबरा, रसेल वाइपर और इंडियन पाइथन जैसे सांप इन पार्कों की खास पहचान हैं. खास बात यह है कि ये जगहें सिर्फ रोमांच नहीं देतीं, बल्कि लोगों को सांपों और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक भी करती हैं. यदि आप भी ट्रेडिशनल टूरिज्म से हटकर कुछ अलग और रोमांचक एक्सपीरियंस करना चाहते हैं, तो देश के ये टॉप स्नेक पार्क्स आपके लिए एक परफेक्ट वीकेंड ऑप्शन हो सकते हैं.

Advertisement

कात्रज स्नेक पार्क, महाराष्ट्र (Katraj Snake Park, Maharashtra)

कात्रज स्नेक पार्क, पुणे के राजीव गांधी जूलॉजिकल पार्क का हिस्सा है. यह स्नेक पार्क देश के सबसे पॉपुलर रेप्टाइल अट्रैक्शंस में से एक है. यहां वाइल्डलाइफ एंथूजियास्ट्स को इंडियन रॉक पाइथन, किंग कोबरा और रसेल वाइपर जैसी खतरनाक प्रजातियां देखने को मिलती हैं. यहां पहुंचने के लिए पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट सबसे नजदीक है जो करीब 15 किलोमीटर दूर है. इसके अलावा पुणे जंक्शन रेलवे स्टेशन से भी कैब या लोकल बस के जरिए आसानी से यहां पहुंचा जा सकता है.

चेन्नई स्नेक पार्क, तमिलनाडु (Chennai Snake Park, Tamil Nadu)

गिंडी नेशनल पार्क के अंदर स्थित चेन्नई स्नेक पार्क को भारत का पहला स्नेक पार्क माना जाता है. इसकी स्थापना 1972 में मशहूर हर्पेटोलॉजिस्ट रोमुलस व्हिटेकर ने की थी. यहां बने एन्क्लोजर्स में आप कोबरा, वाइपर, पाइथन के साथ-साथ मगरमच्छ और कछुओं को भी देख सकते हैं. चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट यहां से महज 12 किलोमीटर की दूरी पर है.

Advertisement

परासिनीकडवु स्नेक पार्क, केरल (Parassinikkadavu Snake Park, Kerala)

केरल के कन्नूर जिले में मुथप्पन मंदिर के पास स्थित यह पार्क एक रेस्क्यू और रिसर्च सेंटर के रूप में काम करता है. यह किंग कोबरा जैसे दुनिया के सबसे जहरीले सांपों का घर माना जाता है. यहां आने के लिए कन्नूर इंटरनेशनल एयरपोर्ट सबसे पास है जो यहां से लगभग 35 किलोमीटर दूर है.

कलकत्ता स्नेक पार्क, पश्चिम बंगाल (Calcutta Snake Park, West Bengal)

पूर्वी भारत के इस पहले स्नेक पार्क की स्थापना 1977 में कंजर्वेशनिस्ट दीपक मित्रा ने की थी. 2 एकड़ में फैला यह पार्क सांपों के संरक्षण और स्नेकबाइट से बचाव के प्रति लोगों को अवेयर करता है. नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट यहां का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है.

बैनरघट्टा बायोलॉजिकल पार्क, कर्नाटक (Bannerghatta Biological Park, Karnataka)

बेंगलुरु से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित बैनरघट्टा अपने सफारी एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है. इसका एक पूरा सेक्शन दुर्लभ सांपों और रेप्टाइल्स के लिए डेडिकेटेड है जहां सांपों को उनके नेचुरल एनवायरनमेंट में देखा जा सकता है. बेंगलुरु एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन से यहां के लिए सीधी टैक्सियां मिल जाती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »