Tomato Storage Tips: क्या आपके भी टमाटर 2 दिन में हो जाते हैं पिलपिले? स्टोर करने का ये 'उल्टा' तरीका कर देगा कमाल

Tomato Storage Tips: गर्मियों में टमाटर जल्दी सड़ने और पिलपिले होने की समस्या से ज्यादातर सभी लोग परेशान रहते हैं. अगर आप भी उनमें शामिल हैं, तो आज हम आपको ऐसी 4 ट्रिक्स बताने वाले हैं जिनसे वो हफ्तों तक फ्रेश बने रहेंगे.

Advertisement
टमाटर को हमेशा फ्रिज में रखना जरूरी नहीं है. (Photo: ITG) टमाटर को हमेशा फ्रिज में रखना जरूरी नहीं है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:54 AM IST

ऐसी कुछ ही सब्जियां हैं, जिनके बिना भारतीय खाना बनना नामुमकिन सा लगता है. ऐसी ही एक सब्जी टमाटर है. भारतीय रसोई में टमाटर के बिना काम चलाना बहुत मुश्किल है. लोग टमाटर को ना केवल सब्जी छोंकने में बल्कि इसे सलाद के रूप में काटकर भी बड़े ही चाव से खाते हैं. टमाटर हर डिश की जान होता है. ऐसे में लोग एक बार में 2-3 किलो टमाटर लाकर रख लेते हैं. लेकिन दिक्कत तब आती है जब महंगे दामों में खरीदे गए ये लाल-लाल रसीले टमाटर दो-तीन दिन में ही पिलपिले होकर खराब होने लगते हैं.

Advertisement

ये गर्मियों के मौसम की एक बहुत ही आम समस्या है, जिससे अक्सर लोग परेशान रहते हैं. अगर आप भी इस बात से परेशान हैं कि टमाटर जल्दी सड़ जाते हैं और मजबूरी में उन्हें फेंकना पड़ता है, तो घबराइए मत. हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे आसान और स्मार्ट किचन हैक्स, जो आपके टमाटरों को हफ्तेभर तक ताजा रखेंगे और आपके पैसों को बर्बाद भी नहीं होने देंगे.

1. नमी से रखें दूर: अक्सर लोग सब्जी लाकर उसे सीधा धोते हैं और फिर स्टोर करते हैं. ऐसा ही टमाटर के साथ भी किया जाता है. लेकिन खरीदने के बाद सीधे धोकर स्टोर करना सही नहीं है. पानी लगने से उनमें नमी बढ़ जाती है, जिसकी वजह से वो जल्दी सड़ने लगते हैं. इसलिए टमाटर को साफ और सूखा ही रखें, और पेपर या खुली टोकरी में स्टोर करें. जब भी आपको टमाटर इस्तेमाल करने हों तब ही धोएं.

Advertisement

2. डंठल वाली साइड नीचे रखें: टमाटर को फ्रेश रखने के लिए एक आसान ट्रिक और भी है. टमाटर को हमेशा डंठल वाली साइड नीचे रखकर स्टोर करना चाहिए. इससे टमाटर के अंदर हवा कम जाती है और वे जल्दी खराब नहीं होते. कई कुकिंग एक्सपर्ट भी यही तरीका अपनाते हैं क्योंकि इससे टमाटर की नमी और टेक्शचर लंबे समय तक सही रहता है.

3. हमेशा फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं: टमाटर को हमेशा फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं होती है. टमाटर रूम टेंपरेचर पर भी फ्रेश रहते हैं. लेकिन अगर टमाटर बहुत ज्यादा पके हों, तो फ्रिज में रखने से उनकी लाइफ थोड़ी बढ़ाई जा सकती है.

4. पके टमाटर का स्मार्ट स्टोर: यदि टमाटर बहुत पके हों, लेकिन आप भी को जल्दी इस्तेमाल नहीं कर सकते हों, तो उनकी प्योरी बनाकर एयरटाइट कंटेनर में फ्रीजर में रख सकते हैं. बाद में इस प्योरी को सब्जी की ग्रेवी या सूप में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement