पानी पुरी वाले भैया ने बताया, कौन से 4 चीजें मिलाकर बनाते हैं गोलगप्पे का खट्टा-मीठा पानी, आप भी घर पर बनाएं

Golgappa Pani Recipe: गोलगप्पे का पानी हर किसी को पसंद आता है, लेकिन घर पर बाजार जैसा स्वाद बनाना मुश्किल होता है. इस स्टोरी में हम आपको पानी पुरी वाले भैया जैसा चटपटा पानी बनाने का तरीका बताएंगे.

Advertisement
पानी पुरी वाले भैया ने चटकारेदार पानी बनाने का सीक्रेट बताया है. (Photo: ITG) पानी पुरी वाले भैया ने चटकारेदार पानी बनाने का सीक्रेट बताया है. (Photo: ITG)

मृदुल राजपूत

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:14 PM IST

Golgappa Pani Recipe: पानी पुरी खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है. ऐसे में शाम को नुक्कड़ या ऑफिस के बाहर खड़ी पानी-पुरी की रेहड़ी या ठेले पर भीड़ लगना आम बात है. कुरकुरी पूरियों के साथ जब तीखा और खट्टा-मीठा पानी मुंह में जाता है तो ऐसा लगता है. मानो दिन भर की भूख-प्यास मिट गई. ऐसे में कई बार लोग घर पर पानी पुरी बनाते हैं लेकिन उनसे ठेले वाले भैया जैसा पानी नहीं बनता. मेरे ऑफिस के बाहर एक पानी पुरी वाले भैया आते हैं, उनसे मैंने एक दिन पूछा कि वो पानी में क्या मिलाते हैं जो इतना चटाखेदार होता है? 

Advertisement

भैया ने बताया, 'लोग इमली और पुदीना तो डालते ही हैं लेकिन मैं 4 ऐसी चीजें भी डालता हूं जो पानी के टेस्ट को और भी अच्छा बना देती है.' तो आइए जानते हैं वो सीक्रेट रेसिपी जिससे आपका पानी-पुरी का पानी बिल्कुल बाजार जैसा बनेगा.

इमली और गुड़ का सही बैलेंस

गोलगप्पे वाले भैया ने बताया, पानी पुरी के पानी का बेस जो होता है वो थोड़ा खट्टा, थोड़ा मीठा और थोड़ा चटपटा होता है. सिर्फ चीनी, इमली या मिर्च डालने से वो स्वाद नहीं आता. असली स्वाद के लिए पुरानी इमली के पल्प के साथ गुड़ का इस्तेमाल करें. गुड़ न केवल पानी को गाढ़ापन देता है, बल्कि एक सोंधी मिठास भी जोड़ता है. इसे अच्छी तरह पकाकर छान लें ताकि पानी एकदम साफ और चिकना बने.

4 सीक्रेट चीजें जो बदल देती हैं पानी का स्वाद

जब हमने भैया से उन खास मसालों के बारे में पूछा, तो उन्होंने चार मुख्य चीजों के बारे में बताया.

Advertisement

सोंठ और कचनार का पाउडर: भैया ने बताया सोंठ और कचनार का पाउडर पानी के स्वाद को गोलगप्पे लायक बनाया है जिससे आपको ऑथेंटिक पानी पुरी के पानी का स्वाद आता है.

काली मिर्च और लौंग: तीखेपन के लिए सिर्फ हरी मिर्च काफी नहीं है. पिसी हुई लौंग और काली मिर्च पानी को वो 'हिट' देती है जो गले में महसूस होती है.

हींग का पानी: हींग को सीधे डालने के बजाय उसे गुनगुने पानी में घोलकर आखिर में मिलाएं. इससे खुशबू लंबे समय तक बनी रहती है.

काला नमक और भुना जीरा: सादे नमक की जगह सिर्फ काला नमक इस्तेमाल करना ही बाजार वाले पानी की असली पहचान है.

पुदीने का ताजा पेस्ट और सर्विंग

पानी को हरा भरा बनाए रखने के लिए पुदीने और धनिया को पीसते समय उसमें बर्फ के टुकड़े डाल दें. इससे पत्तियां काली नहीं पड़तीं. परोसने से कम से कम एक घंटे पहले पानी को फ्रिज में रखें ताकि सारे मसाले आपस में मिल जाएं. 

बस फिर क्या है, आपका तीखा, खट्टा-मीठा पानी तैयार है. घर पर इसे सर्व करें और लुत्फ उठाएं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement