Moong Dal Pizza Recipe: पिज्जा का नाम सुनते ही बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है. हालांकि, आमतौर पर, पिज्जा मैदा के बेस से बनाया जाता है, जिसे अनहेल्दी माना जाता है. यही वजह है कि कई लोग पिज्जा खाने से परहेज करते है. ऐसे में अगर आपको भी पिज्जा पसंद है लेकिन सेहत से समझौता नहीं करना चाहते तो मूंग दाल पिज्जा आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.
यह पिज्जा खाने में बेहद टेस्टी होने के साथ-साथ प्रोटीन और फाइबर से भरपूर भी होता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे घर पर बहुत ही आसानी से तैयार किया जा सकता है. आज हम आपको घर पर आसानी से मूंग दाल पिज्जा बनाना बताएंगे, जिसे आप मिनटों में आासनी से तैयार कर सकते हैं.
इंग्रेडिएंट्स (4 लोगों के लिए)
1½ कप धुली मूंग दाल (रातभर भिगोई हुई)
½ इंच अदरक, कटा हुआ
2 हरी मिर्च, कटी हुई
1 चुटकी बेकिंग पाउडर
थोड़ा सा तेल
जरूरत अनुसार पिज्जा सॉस
रंग-बिरंगी शिमला मिर्च (कटी हुई)
उबला हुआ स्वीट कॉर्न
प्याज (कटा हुआ)
स्वादानुसार नमक
मशरूम (स्लाइस किए हुए)
1-2 जलेपीनो स्लाइस
जरूरत अनुसार मोजरेला चीज (कद्दूकस किया हुआ)
गार्निश के लिए रेड चिली फ्लेक्स
गार्निश के लिए ड्राइड ऑरिगैनो
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क