Maharashtrian Kadhi Recipe: गरमा-गरम चावल के साथ लंच में ट्राई करें महाराष्ट्रीयन कढ़ी, बढ़ जाएगा खाने का स्वाद

Maharashtrian Kadhi Recipe: आपने कई तरह की कढ़ी खाई होगी लेकिन क्या कभी महाराष्ट्रीयन कढ़ी ट्राई की है. अगर नहीं तो आज हम आपको घर पर आसानी से खट्टा-मीठा स्वाद वाली महराष्ट्रीयन कढ़ी की आसान रेसिपी बताएंगे. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे.

Advertisement
महाराष्ट्रीयन कढ़ी रेसिपी (1200x 675) महाराष्ट्रीयन कढ़ी रेसिपी (1200x 675)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:23 AM IST

Maharashtrian Kadhi Recipe: कढ़ी भारतीय खान-पान का अहम हिस्सा है, जिसे लोग चावल या रोटी के साथ खाना पसंद करते हैं. हमारे यहां कढ़ी कई अलग-अलग तरीकों से बनाई जाती है. कहीं पकौड़ों वाली कढ़ी पसंद की जाती है तो कहीं बिना पकौड़ों की खट्टी-मीठी कढ़ी. कहीं-कहीं दही वाली कढ़ी बनाई जाती है तो कहीं बिना दही के भी कढ़ी तैयार की जाती है. 

Advertisement

आज हम आपको  महाराष्ट्रीयन स्टाइल कढ़ी बनाना बताएंगे, जिसका स्वाद हल्का खट्टा-मीठा होता है. यह कढ़ी बनाने में आसान होने के साथ-साथ खाने में भी काफी टेस्टी होती है. आप इसे लंच या डिनर में चावल, रोटी या खिचड़ी के साथ परोस सकते हैं. खासतौर पर चावल के साथ इसका कॉम्बिनेशन काफी पसंद किया जाता है. आइए जानते हैं कि घर पर आसानी से  महाराष्ट्रीयन कढ़ी कैसे बनाई जाती है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप दही
2-3 बड़ा चम्मच बेसन
2 छोटा चम्मच तेल
1/2 छोटा चम्मच राई
1/2 छोटा चम्मच जीरा
2 हरी मिर्च
1/2 इंच अदरक का टुकड़ा
5-6 करी पत्ते
1/4 छोटा चम्मच हल्दी
2 चुटकी हींग
1/4 छोटा चम्मच चीनी
2 बड़ा चम्मच हरी धनिया पत्ती
नमक स्वादानुसार

महाराष्ट्रीयन कढ़ी कैसे बनाते हैं?

  1. महाराष्ट्रीयन कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी कटोरी लें और उसमें दही और 2 कप पानी डालकर अच्छी तरह मथ लें.
  2. इसके बाद मथे हुए दही में बेसन डालें और अच्छे से मिलाएं. ध्यान रखें कि घोल में बेसन की गांठें न रहें. अब इस तैयार घोल को अलग रख दें.
  3. इसके बाद एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें.
  4. तेल गर्म होने पर उसमें राई और जीरा डालकर चटककाएं. फिरी चिरी हुई हरी मिर्च, बारीक कटा अदरक और करी पत्ते डालकर कुछ सेकंड भून लें. 
  5. अब इसमें हल्दी और 2 चुटकी हींग डालें. इसके बाद दही-बेसन के घोल को एक बार फिर मथकर कड़ाही में डाल दें. फिर स्वादानुसार नमक और चीनी मिलाएं.
  6. कढ़ी को मीडियम गैस पर उबलने के लिए रखें. जब कढ़ी में हल्का उबाल आने लगे, तब उसे बीच-बीच में चलाते रहें. ध्यान रखें कि कढ़ी बहुत ज्यादा गाढ़ी न हो.
  7. आप अगर ज्यादा गाढ़ी कढ़ी पसंद करते हैं तो इसे उबाल सकते हैं. 
  8. कढ़ी पकने के बाद गैस बंद कर दें और उस पर हरी धनिया पत्ती से गार्निश करें. 
  9. अब आपका टेस्टी महाराष्ट्रीयन कढ़ी बनकर तैयार है. इसे गरमा-गरम चावल या खिचड़ी के साथ परोसें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement