Lauki Uttapam Recipe: लौकी की बोरिंग सब्जी खाकर हो गए हैं परेशान? नाश्ते में ट्राई करें ये सॉफ्ट और टेस्टी लौकी उत्तपम, चाटते रह जाएंगे उंगलियां

Lauki Uttapam Recipe: अगर आपके घर में भी लोग लौकी खाने के नाम पर नाक-भौं सिकोड़ते हैं, तो उन्हें बनाकर खिलाएं ये स्पेशल 'लौकी उत्तपम'. भीगे चावल, उबले आलू और कद्दूकस की हुई लौकी से बनने वाला ये साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट स्वाद में इतना क्रिस्पी और लाजवाब होता है कि खाने वाले को पता भी नहीं चलेगा कि इसमें लौकी डली है.

Advertisement
गर्मियों का टेस्टी ब्रेकफास्ट (Photo: ITG) गर्मियों का टेस्टी ब्रेकफास्ट (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:22 AM IST

Lauki Uttapam Recipe:  गर्मियों में हरी-हरी लौकी मार्केट में खूब आती है. ये बहुत फायदेमंद मानी जाती है, लेकिन जब भी इसे बनाने और खाने की बात आती है सब मुंह बना लेते हैं. आपके घर में भी कोई न कोई बच्चा या बड़ा ऐसा होगा जो लौकी का नाम सुनते ही मुंह बना लेता होगा. अगर इस बात में जरा भी सच्चाई है, तो आज हम आपके लिए लौकी से बनने वाली एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जिसे खाकर आप इस बोरिंग सब्जी के दीवाने हो जाएंगे. 

आज हम आपको बता रहे हैं एक ऐसी हेल्दी और टेस्टी रेसिपी, जिसमें पूरी की पूरी लौकी इस्तेमाल होती है, लेकिन खाने वाला पहचान भी नहीं पाएगा इसे बनाने के लिए घीया का इस्तेमाल किया गया है. ये रेसिपी है लौकी उत्तपम की. ये रेसिपी मशहूर साउथ इंडियन डिश के लौकी के ट्विस्ट के साथ पेश करती है. ये न केवल बेहद स्वादिष्ट होता है, बल्कि बेहद सॉफ्ट और क्रिस्पी बनता है. इसका स्वाद ऐसा होता है कि बच्चे ही नहीं, बड़े भी इसे बड़े चाव से खाएंगे. चलिए जानते हैं झटपट तैयार होने वाली लौकी की ये रेसिपी.

इंग्रेडिएंट्स:

Advertisement
  • 1 छोटी लौकी
  • 1 प्याज बारीक कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च
  • स्वाद अनुसार नमक
  • 1 उबला हुआ आलू
  • 1 कप चावल (1 घंटे भिगोए हुए)
  • 1 इंच अदरक
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • थोड़ा सा हरा धनिया
  • 1/2 छोटा चम्मच फ्रूट साल्ट या बेकिंग सोडा
  • घी जरूरत अनुसार

तड़के के लिए

  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 बड़ा चम्मच सफेद तिल
  • 7-8 करी पत्ते कटे हुए
  • 1 छोटा चम्मच रेड चिली फ्लेक्स

बनाने का तरीका:

1. लौकी उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लें. अब इसमें थोड़ा नमक डालकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि इसका पानी निकल जाए.

2. 10-15 मिनट आप देखेंगे कि लौकी का एक्स्ट्रा पानी निकल जाएगा. इस पानी को हल्का निचोड़ लें, लेकिन पानी फेंके नहीं.

Advertisement

3. अब मिक्सर जार में भिगोए हुए चावल, उबला आलू, अदरक, हरी मिर्च और लौकी का बचा हुआ पानी डालकर स्मूद बैटर तैयार कर लें.

4. इस बैटर को एक बड़े बाउल में निकालें और इसमें कद्दूकस की हुई लौकी, प्याज, हरा धनिया, काली मिर्च पाउडर और स्वाद अनुसार नमक मिलाएं.

5. एक छोटे पैन में तेल गर्म करें. उसमें राई, जीरा, सफेद तिल, करी पत्ता और रेड चिली फ्लेक्स डालकर खुशबूदार तड़का तैयार करें. अब इस तड़के को बैटर में डाल दें. आखिर में फ्रूट साल्ट या बेकिंग सोडा डालकर हल्के हाथ से मिला लें.

6. गर्म तवे पर थोड़ा सा घी लगाएं और बैटर फैलाकर उत्तपम की तरह गोल शेप दें. इसे लो से मीडियम फ्लेम पर दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक सेकें. बस तैयार है आपका हेल्दी, सॉफ्ट और स्वादिष्ट लौकी उत्तपम.

इस उत्तपम को आप हरी चटनी, टोमैटो सॉस या दही के साथ सर्व कर सकते हैं. ये बच्चों के टिफिन के लिए भी शानदार ऑप्शन है क्योंकि इसमें सब्जियां, चावल और आलू का बैलेंस्ड न्यूट्रिशन मिलता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement