Lauki Dal Chilla Recipe: सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी खाना माना जाता है. अगर सुबह का नाश्ता टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो तो पूरा दिन एनर्जी से भरा रहता है और मूड भी बेहतर रहता है. लेकिन कई बार समझ नहीं आता कि ऐसा क्या बनाया जाए जो हेल्दी और टेस्टी होने के साथ-साथ आसानी से बन भी जाए.
ऐसे में आप लौकी और दाल से टेस्टी चीला बना सकते हैं. इस चीले का स्वाद इतना लाजवाब होगा कि लौकी न पसंद करने वाले भी इसे बार-बार मांगकर खाएंगे. आइए जानते हैं कि लौकी और दाल से चीला कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
300 ग्राम लौकी
100 ग्राम मूंग दाल
100 ग्राम चना दाल
50 ग्राम उड़द दाल
1-2 चुटकी हींग
3-4 हरी मिर्च (बारीक काट लें)
2 इंच लंबा टुकड़ा अदरक (कद्दूकस कर लें)
2 छोटी चम्मच जीरा
तेल (चीले सेंकने के लिए)
बेकिंग पाउडर चुटकीभर
लाल मिर्च स्वादानुसार
नमक स्वादानुसार
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क