तवे पर बार-बार चिपक जाता है चीला और डोसा? बैटर डालने से पहले रगड़ें इस सब्जी का टुकड़ा, हर बार बनेगा क्रिस्पी

क्या सुबह नाश्ता बनाते समय आपका चीला भी तवे पर चिपक कर टूट जाता है? ये परेशानी ज्यादातर सभी घरों में देखने को मिलती है. इसकी वजह से लोग चीला बनाना झंझटभरा काम समझते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप रसोई में रखी सब्जी का टुकड़े की मदद से ये परेशानी हल कर सकते हैं.

Advertisement
तवे को अच्छे से साफ न करने पर चीला या डोसा चिपकता है. (Photo: ITG) तवे को अच्छे से साफ न करने पर चीला या डोसा चिपकता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:15 AM IST

सुबह-सुबह नाश्ते में गरमा-गरम, हल्का क्रिस्पी और स्वाद से भरपूर चीला मिल जाए तो पूरा दिन बन जाता है. चाय या हरी चटनी के साथ इसका स्वाद हर किसी को पसंद आता है. लेकिन कई बार चीला खाने का सारा मजा तब किरकिरा हो जाता है, जब चीला ढंग से बन नहीं पाता है और तवे पर चिपकने लगता है. बैटर डालते ही चीला तवे से चिपक जाता है, पलटने जाओ तो टूट जाता है और आखिर में सिर्फ जले-फुके छोटे-छोटे टुकड़े ही बचते हैं. ऐसे में ना सिर्फ समय खराब होता है बल्कि खाने का मूड भी बिगड़ जाता है.

Advertisement

अक्सर लोग सोचते हैं कि शायद बैटर को पीसने में कोई गलती की गई है या फिर तेल कम लगा है, इसलिए चीला चिपक रहा है. लेकिन ऐसा नहीं होता है. खास बात ये है कि इसको लेकर आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसे समस्या को हल करना बहुत आसान है. बस चीला बनाने से पहले तवे पर एक छोटा सा काम करना होगा, फिर आपका चीला ना चिपकेगा, ना टूटेगा और हर बार बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट बनेगा. यही आसान ट्रिक इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है और लोग इसे ‘परफेक्ट चीला हैक’ बता रहे हैं.

बैटर डालने से पहले करें ये काम
अक्सर लोग चीले का बैटर तो अच्छा बना लेते हैं, लेकिन सेंकने के लिए तवा सही तरीके से तैयार नहीं करते. यही वजह है कि चीला तवे पर चिपकने लगता है. खासकर नया तवा हो या ज्यादा गरम तवा, तब ये दिक्कत और बढ़ जाती है.

Advertisement

अगर आपका चीला भी बार-बार तवे पर चिपकता है तो ज्यादा परेशान न हों. चीला बनाने से पहले तवा अच्छे से गर्म करें और फिर आधी प्याज को तेल में डिप करके उसे तवे पर अच्छी तरह रगड़ दें. ऐसा करने से तवे की सतह स्मूद हो जाती है और बैटर चिपकता नहीं है. अगर आप तवे पर प्याज रात में ही रगड़ देते हैं तो ये ट्रिक और अच्छे से काम करती है.

तवा कितना गरम होना चाहिए?
अगर आप तवा बहुत ज्यादा गर्म होता है तो भी चीला चिपक सकता है. इसलिए चीला छोड़ने से पहले तवे को मीडियम आंच पर गर्म करें. फिर प्याज रगड़ने के बाद बैटर डालें. इससे चीला आसानी से फैलेगा और क्रिस्प भी बनेगा.


परफेक्ट चीला बनाने के लिए याद रखें ये बातें

  1. अगर आप चाहते हैं कि आपका चीला बिल्कुल परफेक्ट बने तो ध्यान रखें कि बैटर ना ज्यादा पतला हो और ना ज्यादा गाढ़ा.
  2. तवा बहुत ज्यादा गर्म कभी ना करें.
  3. हर चीला बनाने से पहले तवे को हल्का सा साफ करें.
  4. प्याज पर थोड़ा सा तेल लगाकर रगड़ें, इससे और अच्छा रिजल्ट मिलता है.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement