Homemade Soya Atta: घर पर इस ट्रिक से बनाएं सोयाबीन का आटा, रोटी से लेकर चीला तक में आएगा काम

Homemade Soya Atta: सोयाबीन का आटा सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं. आज हम आपको घर पर सोयाबीन का आटा तैयार करने का आसान तरीका बताएंगे.

Advertisement
घर पर सोया बीन का आटा ऐसे बनाएं (Photo- ITG) घर पर सोया बीन का आटा ऐसे बनाएं (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

Homemade Soya Atta: सोयाबीन को प्रोटीन का बेहतर सोर्स माना जाता है. इसे आप अपनी डाइट में कई तरीकों से शामिल कर सकते हैं. वैसे तो बाजार में सोयाबीन का आटा आसानी से मिल जाता है लेकिन आप चाहें तो थोड़ी सी मेहनत से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं. इसके लिए सोयाबीन को हल्का भूनकर पीसना होता है. इस आटे को आप रोजाना के नॉर्मल गेहूं के आटे में मिलाकर रोटी बना सकते हैं या फिर चीला, पराठा और उत्तपम जैसी कई डिशेज बना सकते हैं. इसे बेसन या सूजी के साथ मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं घर पर सोयाबीन का आटा बनाने का आसान तरीका.

Advertisement

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

300 ग्राम सोयाबीन

सोयाबीन का आटा घर पर बनाएं कैसे?

  1. सोयाबीन का आटा घर पर बनाने के लिए सबसे पहले सोयाबीन को एक साफ, सूखे कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें. 
  2. अब एक कड़ाही गर्म करें और उसमें सोयाबीन डालकर धीमी आंच पर भूनें. इसे लगातार चलाते रहें, ताकि दाने जलें नहीं. सोयाबीन को तब तक भूनें, जब तक उसमें से अच्छी खुशबू आने न लगे और उसकी नमी कम न हो जाए. ध्यान रखें कि इसे तेज आंच पर न भूनें, वरना दाने ज्यादा गहरे रंग के हो सकते हैं और स्वाद भी बदल सकता है.
  3. सोयाबीन भुन जाने के बाद गैस बंद कर दें और इसे एक प्लेट में निकालकर अच्छी तरह ठंडा होने दें. 
  4. इसके बाद सोयाबीन को मिक्सर जार में थोड़ा-थोड़ा डालें और बारीक पीस लें. एक बार में बहुत ज्यादा सोयाबीन डालने से पाउडर अच्छी तरह बारीक नहीं हो पाएगा.
  5. अब पिसे हुए सोयाबीन को आटे की छलनी से छान लें. छलनी में बचा मोटा हिस्सा दोबारा मिक्सर में डालकर पीसें और फिर छान लें. इस प्रोसेस को 3–4 बार दोहराने से ज्यादा बारीक आटा मिल सकता है. आखिर में जो मोटा हिस्सा बच जाए, उसे अलग रख दें.
  6. इस तरह घर पर सोयाबीन का आटा तैयार हो जाएगा. इसे पूरी तरह ठंडा होने के बाद साफ और सूखे एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें.

सोयाबीन के आटे से क्या-क्या बना सकते हैं?

सोयाबीन के आटे से आप चीला, पराठा और उत्तपम बना सकते हैं. इसके अलावा, इसे गेहूं के आटे, बेसन या सूजी के साथ मिलाकर भी कई तरह के नाश्ते तैयार किए जा सकते हैं. 

Advertisement

इन बातों का रखें ध्यान

  • सोयाबीन से एलर्जी होने पर इसका सेवन न करें. 
  • इसे लंबे समय तक सेफ रखने के लिए साफ-सफाई, पूरी तरह ठंडा करना और नमी से बचाकर रखना जरूरी है. 
  • एक बार में ज्यादा मात्रा में आटा बनाने से बचें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »