How to Make Sohan Halwa at Home: घर पर बनाएं बाजार जैसा टेस्टी सोहन हलवा, स्वाद ऐसा कि पड़ोसी भी पूछेंगे रेसिपी
How to Make Sohan Halwa at Home: सोहन हलवा एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है, जिसे मैदा, दूध, घी और ड्राई फ्रूट्स से तैयार किया जाता है. आज हम आपको इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसकी मदद से आप किसी भी खास मौके पर घर पर बना सकते हैं.
How to Make Sohan Halwa at Home: अगर आपको कुछ मीठा खाने का मन है और आप घर पर ही कोई पारंपरिक मिठाई बनाना चाहते हैं तो सोहन हलवा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. मैदा, दूध, घी और ड्राई फ्रूट्स से तैयार होने वाला यह पारंपरिक भारतीय हलवा स्वाद में बेहद लाजवाब होता है. इसे बनाने में थोड़ा समय जरूर लगता है लेकिन इसका स्वाद बेहद खास होता है.
Advertisement
आप इसे किसी भी खास मौके या त्यौहारों पर बना सकते हैं. एक बार इसका स्वाद चखने के बाद आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे. आइए जानते हैं कि घर पर बाजार जैसा टेस्टी सोहन हलवा कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
सोहन हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक लीटर पानी गर्म करें और उसमें चीनी डालकर 5 मिनट तक उबालें. इसके बाद इसमें दूध डालें और फिर 5 मिनट तक पकाएं. अब तैयार चाशनी को मलमल के कपड़े से छान लें.
केसर को थोड़ा गर्म पानी में घोलकर चाशनी में डाल दें. इसके बाद मैदा में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर पतला घोल तैयार करें और कम गैस पर पकाना शुरू करें.
जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो उसमें थोड़ा-थोड़ा करके घी डालते रहें और लगातार चलाते रहें. जब घी मिश्रण से अलग होने लगे, तब इसमें बादाम, पिस्ता और हरी इलायची डालकर अच्छी तरह मिला लें.
अब एक ट्रे या थाली में हल्का घी लगाकर तैयार मिश्रण को समान रूप से फैला दें. ऊपर से बादाम, पिस्ता और इलायची से गार्निश करें.
हलवा पूरी तरह ठंडा होने के बाद मनचाहे आकार में काटें और सर्व करें.
इन बातों का रखें ध्यान
हलवे को लगातार चलाते रहें, ताकि वह तले में न लगे.
अच्छी क्वालिटी का देसी घी इस्तेमाल करने से स्वाद और खुशबू दोनों बेहतर आते हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क