Singhare Ki Sabji: लंच में देसी मसालों से बनाएं मसालेदार सिंघाड़े की सब्जी, रोटी के साथ लगेगी टेस्टी, सब पूछेंगे रेसिपी!

सिंघाड़े को छीलकर आपने बहुत खाया होगा, मगर एक बार इसकी रसवाली सब्जी बनाकर खाएं. सिंघाड़े की सब्जी बहुत टेस्टी लगती है और इसको बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं पड़ती है. न तो इसमें लहसुन और न ही अदरक डालते हैं, सिंपल देसी मसालों से इसे तैयार किया जाता है.

Advertisement
सिंघाड़े की सब्जी भी बनाई जाती है. (PHOTO:AI) सिंघाड़े की सब्जी भी बनाई जाती है. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:57 PM IST

Singhare Ki Sabji Recipe: सर्दियों में बाजार में सिंघाड़े खूब बिकते हैं, जिनको धूप में बैठकर छीलकर खाने का मजा ही अलग होता है. सिंघाड़े का जूसी फ्लेवर इसको सबसे हटकर बनाता है, इसी वजह से लोग सर्दियों में सिंघाड़ा बहुत खाना पसंद करते हैं. सिंघाड़ा वैसे तो फल होता है, मगर क्या आप जानते हैं कि यह एक सब्जी भी है. आपको सुनने में भले ही अजीब लग रहा हो, मगर सिंघाड़े की रसवाली बहुत टेस्टी सब्जी बनती है जिसे रोटी और चावल दोनों के साथ आप मजे लेकर खा सकते हैं. 

Advertisement

रोज-रोज आलू-गोभी की सब्जी खाकर मन भर जाता है और तब कुछ मसालेदार खाने का मन करता है. तब आप सिंघाड़े की सब्जी ट्राई कर सकते हैं, जिसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है, इस सब्जी के लिए कोई सामग्री भी नहीं चाहिए होती है, इसे सिंपल घर के देसी मसालों से ही बनाया जाता है. आइए सिंघाड़े की मसालेदार सब्जी की झटपट बनने वाली रेसिपी जानते हैं.

सिंघाड़े की सब्जी के लिए सामग्री

  • सिंघाड़े - 400 ग्राम
  • टमाटर - 2 (100 ग्राम)
  • प्याज- 1 मिडियम साइज
  • हरी मिर्च - 2
  • सरसों का तेल - 2 टेबल स्पून
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • हींग - ½ पिंच
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  • अजवाइन - ½ छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - ½ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच
  • नमक - ¾ छोटी चम्मच या स्वादानुसार

सिंघाड़े की सब्जी बनाने का तरीका 

Advertisement
  1. सबसे पहले सिंघाड़े छीलकर निकाल लें और उनको पानी में धोकर निकाल लें और फिर सिंघाड़ों को सिलबट्टे में कूटकर साइड में रख लीजिए.
  2. कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें, उसनें अजवायन, हींग, जीरा डालकर भून लें, अब बारीक कटा प्याज डालकर मिलाए.
  3. प्याज जब गोल्डन ब्राउन हो जाए तो उसमें कटी हरी मिर्च और टमाटर की प्यूरी डालकर मिक्स कर लें.
  4. टमाटर के बाद हल्दी, नमक, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर मसालों को 2 से 3 मिनट के लिए पकने दें, जब तक कड़ाही तेल नहीं छोड़ देती है. 
  5. इस स्टेज पर कूटकर रखे सिंघाड़े मसालों के ऊपर डालें और सबको मिक्स कर दें. अब इसमें 1 ग्लास पानी डाल दीजिए और सब्जी को 5 मिनट तक ढककर पकाएं. 

इस तरीके से करें सर्व 

आखिर में सब्जी के ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर गार्निश कर दें और इसको गरमा-गरम रोटी-चावल के साथ सर्व करें. आप चाहे तो सब्जी का टेस्ट बढ़ाने के लिए धनिया के साथ में एक चम्मच गरम मसाला भी मिला सकते हैं, जिससे सब्जी की ग्रेवी बहुत टेस्टी लगती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »