Rice Pakode Recipe: शाम के नाश्ते में बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी पकौड़े, स्वाद में लाजवाब और बनाना है आसान

Rice Pakode Recipe: कई बार खाना खाने के बाद चावल बच जाते हैं, जिन्हें कई लोग बेकार समझ फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनसे कई टेस्टी डिशेज बनाई जा सकती हैं. उन्हीं में से एक है चावल के कुरकुरे पकौड़े. आज हम आपको बचे हुए चावल से टेस्टी पकौड़े बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
बचे हुए चावल से पकौड़े कैसे बनाएं? (Photo-ITG) बचे हुए चावल से पकौड़े कैसे बनाएं? (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:55 PM IST

Rice Pakode Recipe: चावल भारतीय खाने का अहम हिस्सा है और लगभग हर घर में रोज बनाया जाता है. लेकिन कई बार खाना खाने के बाद भी चावल बच जाते हैं और समझ नहीं आता कि उनका क्या किया जाए. ऐसे में कई लोग उन्हें फेंक देते हैं या फ्राई करके खा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बचे हुए चावल से आप टेस्टी और कुरकुरे पकौड़े भी बना सकते हैं. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से मुलायम ये पकोड़े शाम की चाय के साथ खाने के लिए बेस्ट है. आज हम आपको बचे हुए चावल से टेस्टी पकौड़े बनाने का तरीका बताएंगे, जिसे आप कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं.

Advertisement

चावल के पकौड़े बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

2 कप पके हुए चावल
1 कप बेसन
1 छोटी चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च
2-3 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
1/2 छोटी चम्मच बारीक कटा अदरक
1/4 छोटी चम्मच अजवाइन
1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
तलने के लिए तेल

बचे हुए चावल से पकौड़े कैसे बनाएं?

  1. चावल के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में बेसन लें और उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए चिकना घोल तैयार कर लें. ध्यान रखें कि घोल में कोई गांठ न रहे. 
  2. इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. तैयार घोल को 5 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  3. इस दौरान हरी मिर्च, हरा धनिया और अदरक को बारीक काट लें. अब एक बड़े बाउल में पके हुए चावल डालें और उसमें हरी मिर्च, हरा धनिया और अदरक मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  4. अब चावल के मिश्रण से थोड़ा-थोड़ा हिस्सा लेकर गोल आकार दें और फिर हल्का सा दबाकर टिक्की जैसा आकार बना लें. इसी तरह पूरे मिश्रण की छोटी-छोटी टिक्कियां तैयार कर लें.
  5. अब कड़ाही में तेल गर्म करें. जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तब चावल की एक टिक्की को बेसन के घोल में डुबोकर सावधानी से तेल में डालें. मीडियम गैस पर इसे दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
  6. तैयार पकोड़ों को प्लेट में निकाल लें. इसी तरह बाकी सभी पकोड़े भी तल लें.
  7. गरमा-गरम चावल के पकोड़ों को हरी चटनी, टमाटर सॉस या अपनी पसंद की किसी भी डिप के साथ सर्व करें.

इन बातों का रखें ध्यान
बेसन का घोल न ज्यादा पतला रखें और न ही बहुत गाढ़ा.
पकोड़ों को मीडियम गैस पर तलें, इससे वे अंदर तक अच्छी तरह पकेंगे.
अगर चावल ज्यादा सूखे हों तो मिश्रण में थोड़ा सा पानी मिला सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »