Rajasthani Mirchi Vada Recipe: सर्दियों की शाम में लें राजस्थानी मिर्ची वड़े का मजा, घर पर झटपट ऐसे करें तैयार

Rajasthani Mirchi Vada Recipe: राजस्थानी मिर्ची वड़ा शाम की चाय के साथ खाने के लिए एक टेस्टी और चटपटा स्नैक है. बाहर से कुरकुरा और अंदर से मसालेदार आलू की स्टफिंग वाला यह वड़ा राजस्थान का मशहूर स्ट्रीट फूड है.

Advertisement
घर पर बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्ची वड़ा (Photo- ITG) घर पर बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्ची वड़ा (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:02 PM IST

Rajasthani Mirchi Vada Recipe: शाम होते ही अक्सर कुछ चटपटा और कुरकुरा खाने का मन करने लगता है. खासकर सर्दियों और हल्की ठंड के मौसम में गरमागरम स्नैक्स के साथ चाय पीने का मजा ही अलग होता है. ऐसे में ज्यादातर लोग समोसा, पकौड़े, कचौड़ी और ब्रेड पकौड़ा खाना पसंद करते हैं. लेकिन आप इस बार कुछ अलग और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो राजस्थानी मिर्ची वड़ा बना सकते हैं. यह राजस्थान का मशहूर स्ट्रीट फूड है, जिसे बड़े चाव से खाया जाता है. इसमें मोटी हरी या पीली मिर्च के अंदर मसालेदार आलू की स्टफिंग भरी जाती है और फिर बेसन में लपेटकर कुरकुरा होने तक तला जाता है.

Advertisement

बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम आलू के मसाले वाला यह स्नैक खाने में बेहद टेस्टी लगता है. इसे हरी चटनी या मीठी चटनी के साथ परोसा जाता है. अच्छी बात यह है कि बाजार जैसा स्वाद पाने के लिए आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान चीजों की मदद से आप इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं राजस्थानी मिर्ची वड़ा बनाने की आसान रेसिपी और इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री के बारे में.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

5-6 लंबी और मोटी पीली मिर्च

1 कप बेसन

2-3 उबले हुए आलू

1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1 छोटी चम्मच गरम मसाला

आधी छोटी चम्मच अमचूर पाउडर

नमक स्वादानुसार

तलने के लिए तेल

राजस्थानी मिर्ची वड़ा घर पर कैसे बनाएं?

  1. सबसे पहले उबले हुए आलू छीलकर एक बड़े बाउल में अच्छी तरह मैश कर लें. अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर आलू की मसालेदार स्टफिंग तैयार कर लें.
  2. अब मिर्चियों को पानी से धोकर साफ कर लें. हर मिर्च के बीच में लंबाई में एक चीरा लगाएं. ध्यान रखें कि मिर्च दो हिस्सों में अलग न हो. इसके बाद अंदर के बीज निकाल दें. इससे मिर्च का तीखापन कुछ कम हो जाएगा. अब तैयार आलू की स्टफिंग को मिर्चियों के अंदर अच्छी तरह भर दें.
  3. इसके बाद एक बाउल में बेसन लें और उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार कर लें. ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ही ज्यादा गाढ़ा.
  4. अब कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें. स्टफिंग भरी मिर्चियों को बेसन के घोल में अच्छी तरह डुबोएं और गर्म तेल में सावधानी से डालें. इन्हें पलट-पलटकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें.
  5. जब मिर्ची वड़े अच्छी तरह पक जाएं तो इन्हें प्लेट में निकाल लें. तैयार हैं आपके गरमागरम राजस्थानी मिर्ची वड़े. इन्हें हरी चटनी या टोमैटो केचप के साथ सर्व करें. शाम की चाय के साथ इनका स्वाद और भी बढ़ जाएगा.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »