Punjabi Kadhi Pakora Recipe: लंच में बनाकर खाएं पंजाबी कढ़ी पकौड़ा, गरमा-गरम चावल के साथ लगेगा बेहद टेस्टी

Punjabi Kadhi Pakora Recipe: पंजाबी कढ़ी पकौड़े का खट्टा-चटपटा स्वाद हर किसी को पसंद आता है. अगर आप भी घर पर ढाबे जैसा पंजाबी कढ़ी पकौड़ा बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताएंगे, जिसकी मदद से आप इसे बिना किसी झंझट के बेहद आसानी से तैयार कर सकते हैं.

Advertisement
ढाबा स्टाइल पंजाबी कढ़ी पकौड़ा रेसिपी (Photo-ITG) ढाबा स्टाइल पंजाबी कढ़ी पकौड़ा रेसिपी (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST

Punjabi Kadhi Pakora Recipe: पंजाबी खाने की बात हो और कढ़ी पकौड़े का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. खट्टे दही, बेसन और मसालों से बनी यह पारंपरिक डिश अपने लाजवाब स्वाद के लिए पूरे देश में पसंद की जाती है. नरम पकौड़े और मसालेदार कढ़ी का स्वाद इसे खास बनाता है. आप इसे लंच या डिनर में आसानी से बनाकर परिवार के साथ एंजॉय कर सकते हैं.

Advertisement

अगर आप भी घर पर ढाबे जैसी पंजाबी कढ़ी पकौड़ा बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको घर पर ढाबे जैसी पंजाबी कढ़ी पकौड़ा बनाना बताएंगे, जिसे आप  इसे बेहद आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

1 कप बेसन
1/2 कप दही
2 प्याज (बारीक कटे हुए)
1 छोटा चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
1 चुटकी हींग
2 साबुत लाल मिर्च
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/3 छोटा चम्मच गरम मसाला
1/2 छोटा चम्मच मेथी दाना
1/2 छोटा चम्मच साबुत धनिया
1 छोटा चम्मच राई
1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
10–12 कढ़ी पत्ते
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
2 लौंग
1/2 छोटा चम्मच हल्दी
2 बड़े चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
1 बड़ा चम्मच घी
नमक स्वादानुसार
तलने के लिए तेल

पंजाबी कढ़ी पकौड़ा बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

  1. पंजाबी कढ़ी पकौड़ा बनाने के लिए सबसे पहले पकौड़े बनाने के लिए एक बाउल में बेसन लें. इसमें बारीक कटा प्याज, जीरा, अजवाइन, हरी मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें.
  2. इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म करें और तैयार घोल से छोटे-छोटे सुनहरे और कुरकुरे पकौड़े तल लें. फिर इन्हें निकालकर अलग रख दें.
  3. अब कढ़ी बनाने के लिए दही को अच्छी तरह फेंट लें. इसमें थोड़ा बेसन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर पतला घोल तैयार कर लें.
  4. इसके बाद एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें. इसमें मेथी दाना, राई, साबुत धनिया और लौंग डालकर चटकाएं. फिर कढ़ी पत्ता, साबुत लाल मिर्च और बारीक कटा प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कच्ची महक खत्म होने तक पकाएं.
  5. इसके बाद तैयार दही-बेसन का घोल कड़ाही में डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि कढ़ी फटे नहीं. जब इसमें उबाल आ जाए तो गैस कम कर दें और लगभग 20 से 25 मिनट तक पकने दें.
  6. अब इसमें तले हुए पकौड़े डालें और 5 से 10 मिनट तक और पकाएं, ताकि पकौड़े कढ़ी का स्वाद अच्छी तरह सोख लें.
  7. अंत में एक छोटे पैन में घी गर्म करें. इसमें राई, कढ़ी पत्ता और लाल मिर्च पाउडर डालकर तड़का तैयार करें और इसे कढ़ी के ऊपर डाल दें. अब आपका टेस्टी पंजाबी कढ़ी पकौड़ा तैयार है. इसे गरमा-गरम सादे चावल, जीरा राइस या रोटी के साथ परोसें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »