Panchmel Dal Pakoda Recipe: शाम की चाय के साथ कुछ गरमा-गरम और कुरकुरा खाने को मिल जाए तो चाय का मजा और भी बढ़ जाता है. पकौड़े ऐसी ही चीजों में शामिल हैं, जिन्हें ज्यादातर लोग चाय के साथ खाना पसंद करते हैं. आमतौर पर घरों में बेसन के पकौड़े बनाए जाते हैं लेकिन आप कुछ अलग और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो इस बार पंचमेल दाल पकौड़े बना सकते हैं.
पंचमेल दाल पकौड़े कई तरह की दालों को मिलाकर तैयार किए जाते हैं. इसमें चना दाल, छिलके वाली हरी मूंग, मसूर दाल, उड़द दाल और मूंग दाल का इस्तेमाल किया जाता है. इसके साथ पालक, अदरक, हरी मिर्च और मसालों को मिलाने से इनका स्वाद और भी बढ़ जाता है. बाहर से ये पकौड़े कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट रहते हैं, जिससे खाने में काफी टेस्टी लगते हैं. तो अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ नया और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो पंचमेल दाल पकौड़ों की यह आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1/4 कप चना दाल
1/4 कप छिलके वाली हरी मूंग
1/4 कप छिलके वाली मसूर दाल
1/4 कप छिलके वाली उड़द दाल
1/4 कप मूंग दाल
2-3 हरी मिर्च
8-10 काली मिर्च के दाने
2 इंच अदरक का टुकड़ा
1 छोटी चम्मच गरम मसाला
1 कप पालक के पत्ते, बारीक कटे हुए
2 बड़े चम्मच कद्दूकस किया हुआ नारियल
नमक स्वादानुसार
तेल, तलने के लिए
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क