Palak Ki Roti Recipe: नाश्ते में बनाएं हेल्दी और टेस्टी पालक की रोटी, बिना झंझट मिनटों में होगी तैयार

Palak Ki Roti Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं तो पालक की रोटी ट्राई कर सकते हैं. यह बनाने में आसान है और रोज की सादी रोटी से कुछ अलग भी है. खासकर उन लोगों के लिए यह बेहतर ऑप्शन है, जिन्हें पालक की सब्जी खाना पसंद नहीं है.

Advertisement
पालक की हेल्दी और टेस्टी रोटी (Photo- ITG) पालक की हेल्दी और टेस्टी रोटी (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:51 AM IST

Palak Ki Roti Recipe: पालक सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें इसमें आयरन, फोलेट, विटामिन ए और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाएं रखने में मदद करते हैं. पालक को आप डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं. आज हम आपको पालक की रोटी बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसे आप सुबह के नाश्ते या रात के डिनर में आसानी से बना सकते हैं. पालक की रोटी को दही, चटनी या अपनी पसंद की सब्जी के साथ खा सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि पालक की रोटी कैसे बनती है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

Advertisement

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

100 ग्राम पालक के पत्ते

1 कटोरी गेहूं का आटा

2 बड़े चम्मच दही

नमक स्वादानुसार

जरूरत के अनुसार पानी

पालक की रोटी बनाएं कैसे?

  1. पालक की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले पालक के पत्तों को अच्छी तरह धो लें और उनके डंठल हटा दें. अब एक बर्तन में आधा गिलास पानी डालकर गर्म करें. इसमें पालक के पत्ते डालें और कुछ मिनट तक उबाल लें. इसके बाद पालक को निकालकर ठंडा होने दें.
  2. अब एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें. इसमें दही और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. ठंडे हुए पालक का अतिरिक्त पानी निचोड़ दें और पत्तों को बारीक काटकर या मैश करके आटे में मिला दें. अब जरूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंद लें. आटे को करीब 5 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  3. इसके बाद आटे को एक बार फिर अच्छी तरह गूंदें और छोटी-छोटी लोइयां बना लें. एक लोई लेकर उसे सूखे आटे की मदद से गोल रोटी की तरह बेल लें. अब तवा गर्म करें और उस पर रोटी डाल दें. रोटी को दोनों तरफ से पलटकर अच्छी तरह सेंक लें. इसे हल्के हाथ से दबाते हुए पकाएं, ताकि रोटी अंदर तक अच्छी तरह सिक जाए.
  4. जब रोटी दोनों तरफ से पक जाए, तो इसे प्लेट में निकाल लें. इसी तरह बाकी रोटियां भी तैयार कर लें. गरमागरम पालक की रोटी पर थोड़ा घी लगाकर दही, चटनी या सब्जी के साथ परोसें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »