नाश्ते में खाएं ओडिशा का पखाला भात, Bharti Singh ने बताया 5 मिनट वाला आसान तरीका

गर्मियों में हल्का और ठंडक देने वाला नाश्ता ढूंढ रहे हैं तो पखाला भात बेहतरीन ऑप्शन है, कॉमेडियन Bharti Singh ने 5 मिनट में बनने वाली इसकी आसान रेसिपी बताई है. बचा हुआ चावल, पानी या दही और कुछ मसालों से तैयार यह देसी डिश टेस्टी के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है.

Advertisement
बासी चावलों से आप हेल्दी डिश बना सकते हैं. (PHOTO:ITG) बासी चावलों से आप हेल्दी डिश बना सकते हैं. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:36 PM IST

Pakhala Bhata Recipe: सुबह नाश्ते में क्या बनाया जाए, इसे लेकर महिलाओं को बड़ी टेंशन होती है. ब्रेकफास्ट सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं बल्कि हमारी हेल्थ के लिए भी अच्छा होना चाहिए. गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और ऐसे में सुबह आलू के पराठे जैसी चीजें खाना डाइजेशन में गड़बड़ी का कारण बन जाते हैं, इसलिए इस मौसम में सुबह हल्का खाना ही हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है. 

Advertisement

अगर आप हल्का और शरीर को ठंडक देने वाले ब्रेकफास्ट की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह का पसंदीदा नाश्ता पखाला भात एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. सुबह नाश्ते में पखाला भात खाने के कई फायदे है, एक तो इसे बनाने में महज 10 मिनट लगते हैं और यह हमारी हेल्थ के लिए भी बहुत गुणकारी होता है.

ओडिशा का मशहूर पखाला भात

पखाला भात एक पारंपरिक डिश है जो पूर्वी भारत में काफी लोकप्रिय है. खासकर ओडिशा, पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्यों में लोग इसे नाश्ते या दोपहर के खाने में बड़े चाव से खाते हैं. गांवों में तो यह रोजमर्रा के खाने का अहम हिस्सा भी माना जाता है. 

भारती सिंह का फेमस नाश्ता

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने पखाला भात के बारे में बताया था कि वो इसे नाश्ते में खाना पसंद करती हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में कोई मेहनत भी नहीं लगती है. यह उबले हुए बासी चावलों से बनाया जाता है और खाने में काफी टेस्टी भी होता है. भारती सिंह ने इसे बनाने का आसान तरीका भी वायरल वीडियो में बताया था. आइए जानते हैं कि पखाला भात को घर पर सिर्फ 5 मिनट में कैसे तैयार किया जाता है.

Advertisement
भारती सिंह का देसी लुक

पकाल भात बनाने की आसान रेसिपी

इंग्रेडिएंट्स

  • 1 कटोरी उबले हुए चावल
  • 1 कप ठंडा पानी या दही
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1–2 हरी मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच सरसों का तेल
  • थोड़ी सी धनिया पत्ती

बनाने का तरीका

  1. सबसे पहले एक बाउल में उबले हुए चावल डालें. अब इसमें ठंडा पानी या दही मिलाएं और चावल को अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  2. अब इसमें नमक, बारीक कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिला दें.
  3. एक पैन में तेल गर्म करें, उसमें सरसों के दाने, हरी मिर्च, करी पत्ता, अदरक और हींग का तड़का लगाकर इसे चावल-दही के ऊपर डालें. 
  4. आखिर में धनिया पत्ती डालकर मिला दें. बस आपका लाजवाब और ठंडा-ठंडा पखाला भात तैयार है.
  5. ध्यान रखें कि अगर आप चावलों को रातभर पानी में भिगोकर छोड़ देते हैं, तो पखाला भात का स्वाद बढ़ जाता है और यह गर्मियों में प्रोबायोटिक का भी काम करता है.

पखाला भात खाने से मिलेंगे कई फायदे

पखाला भात जितनी जल्दी बनता है, इसे खाने से हमारे शरीर को भी उतने ही फायदे मिलते हैं. पखाला भात में मौजूद फर्मेंटेड तत्व डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. इसके साथ ही दही होने की वजह से यह शरीर को ठंडक भी देता है और गर्मियों में लू से बचाने में भी कारगार माना जाता है.

Advertisement

पखाला भात में पानी और चावल की वजह से यह शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है. यही कारण है कि गांव के इलाकों में किसान और मजदूर गर्मियों के दिनों में इसे ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि यह शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ हल्का भी रहता है. इसे खाने से लंबे समय तक शरीर में एनर्जी बनी रहती है और जल्दी कमजोरी भी महसूस नहीं होती है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement