How To Make Oil Free Poori At Home: जब बात पूड़ी-सब्जी की होती तो उसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. शायद ही कोई ऐसा हो जिसका पूड़ी-सब्जी का नाम सुनकर खाने का मन ना करे. वीकेंड हो, घर में मेहमान आए हों या फिर कोई खास मौका हो, गर्मागर्म पूड़ियां खाने का मजा ही अलग होता है. ये आलू की सब्जी से लेकर छोले तक से बेहतरीन लगती हैं. लेकिन पूड़ियां बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला ढेर सारा तेल अक्सर लोगों को परेशान कर देता है. पूड़ी इतने ज्याद तेल में तली जाती हैं कि कई लोग अपनी हेल्थ का ध्यान मेंं रखते हुए इन्हें खाने से भी बचते हैं.
अगर आपको भी पूड़ी पसंद है, लेकिन ज्यादा तेल से परहेज करते हैं, तो आपके लिए एक कमाल की किचन ट्रिक है. आज हम आपको पूड़ियां बनाने का ऐसा तरीका बताने वाले हैं, जिसमें उन्हें तेल में डीप फ्राई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप बिना डीप फ्राई करे ही फूली-फूली और क्रिस्पी पूड़ियां बना सकते हैं. इस ट्रिक में हम प्रेशर कुकर की मदद से बिना तेल के भी फूली-फूली पूड़ियां तैयार करना सिखाएंगे. चलिए जानते हैं क्या है वो तरीका.
बिना तेल की पूड़ी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
बनाने का तरीका:
1. पूड़ियां बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें. इसमें नमक और अजवाइन डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए आटा गूंथें. आटा गूंथते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि पूड़ी का आटा थोड़ा सख्त होना चाहिए, तभी पूड़ियां अच्छी और फूली-फूली बनेंगी.
2. जब आटा गुंथ जाए होने के बाद इसे करीब 10 से 15 मिनट के लिए ढक्कर रख दें. इससे आटा अच्छी तरह सेट हो जाएगा और पूड़ियां बेलते समय आसानी से तैयार होंगी.
3. जब आटा अच्छे से रेस्ट कर ले तब उसे एक बार फिर हल्के हाथों से मसल लें. इसके बाद इसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें. सभी लोइयों को बेलन की मदद से पूड़ी की शेप में बेलकर तैयार कर लें.
4. अब गैस पर प्रेशर कुकर रखें और उसमें करीब 1 से 2 गिलास पानी डाल दें. कुकर के अंदर एक स्टैंड रख दें. ध्यान रखें कि स्टैंड पानी से ऊपर हो, ताकि उस पर रखी प्लेट पानी को न छुए.
5. अब एक स्टील की प्लेट लें और उस पर बहुत हल्का सा तेल या घी लगा दें. ये तेल/घी पूड़ियों को प्लेट पर चिपकने नहीं देगा. इसके बाद बेली हुई पूड़ियों को प्लेट में रखें और प्लेट को कुकर के अंदर रखे स्टैंड पर रख दें.
6. इसके बाद कुकर का ढक्कन बंद कर दें, लेकिन गलती से भी सीटी न लगाएं. अब तेज आंच पर पूड़ियों को करीब 3 से 4 मिनट तक भाप में पकने दें.
7. 3-4 मिनट बाद कुकर खोलकर देखें. आपको अंदर फूली हुई पूड़ियां तैयार मिलेंगी. इन्हें गर्मागर्म आलू की सब्जी, छोले या दही के साथ सर्व कर सकते हैं. इस तरीके से पूड़ियों को तेल में तलने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे तेल का इस्तेमाल काफी कम हो जाता है.
माइक्रोवेव और एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं
आप कुकर में ही नहीं माइक्रोवेव और एयर फ्रायर में भी बिना तेल के पूड़ियां बना सकते हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क