Nagauri Dal Tadka Recipe: राजस्थान की फेमस नागौरी दाल तड़का का स्वाद है लाजवाब, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
Nagauri Dal Tadka Recipe: आपने अब तक कई तरह की दालें खाई होंगे लेकिन क्या कभी राजस्थानी नागौरी दाल तड़का ट्राई किया है. अगर नहीं तो आज हम आपको इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.
Nagauri Dal Tadka Recipe: अगर आप हर दिन एक जैसी दाल खाकर बोर हो गए हैं और कुछ अलग व टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो राजस्थानी नागौरी दाल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. मसूर और अरहर दाल, देसी घी और खुशबूदार मसालों से बनने वाली यह दाल खाने में काफी लगती है. इसे आप लंच या डिनर में गरमा-गरम रोटी या चावल के साथ परोस सकते हैं. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे. आइए जानते हैं कि राजस्थान की नागौरी दाल तड़का कैसे बनता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
Advertisement
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1/2 कप साबुत मसूर दाल
1/4 कप अरहर दाल
1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
1 छोटा चम्मच जीरा
1/2 छोटा चम्मच सौंफ
5-6 साबुत लाल मिर्च
1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
1 चुटकी हींग
1 छोटा चम्मच देगी लाल मिर्च
1 बड़ा चम्मच तेल
3 बड़े चम्मच देसी घी
नमक स्वादानुसार
सबसे पहले मसूर और अरहर दाल को अच्छी तरह धोकर 3 से 4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद दोनों दालों को कुकर में डालें, स्वादानुसार नमक और जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर 5 से 6 सीटी आने तक पका लें.
इस दौरान टमाटर और हरा धनिया काट कर रख लें.
अब एक कड़ाही में देसी घी गर्म करें. इसमें जीरा, सौंफ और हींग डालकर तड़का लगाएं. कुछ सेकंड बाद कटे हुए टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं.
अब इसमें देगी लाल मिर्च, साबुत लाल मिर्च, कसूरी मेथी, अमचूर पाउडर और थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मसालों को अच्छी तरह भून लें.
इसके बाद उबली हुई दाल कड़ाही में डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला दें. जरूरत हो तो थोड़ा गर्म पानी मिलाकर दाल की गाढ़ी या पतली कंसिस्टेंसी अपनी पसंद के अनुसार रखें.
अब कड़ाही को ढककर दाल को 8 से 10 मिनट तक मीडियम गैस पर पकाएं. बीच-बीच में दाल चलाते रहें, ताकि मसालों का स्वाद अच्छी तरह मिल जाए.
जब दाल तैयार हो जाए, तो ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें और गरमा-गरम रोटी या चावल के साथ परोसें.
इन बातों का रखें ध्यान
दाल को पहले भिगोने से वह जल्दी और अच्छी तरह पकती है.
देसी घी का इस्तेमाल करने से दाल का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं.
मसालों को धीमी आंच पर अच्छी तरह भूनें, इससे दाल का स्वाद और बेहतर होगा.
दाल को परोसने से पहले 5 मिनट ढककर रखें, इससे मसालों का स्वाद अच्छी तरह घुल जाता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क