Mooli Chilla Recipe: मूली का पराठा छोड़े बनाएं इसका टेस्टी चीला, कम समय में झटपट होगा तैयार

Mooli Chilla Recipe: हर दिन एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं और कुछ अलग व टेस्टी खाना चाहते हैं तो मूली का क्रिस्पी चीला ट्राई कर सकते हैं. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिससे आप कम समय में घर पर ही झटपट टेस्टी चीला तैयार कर सकते हैं.

Advertisement
नाश्ते में बनाएं मूली का टेस्टी चीला (Photo- ITG) नाश्ते में बनाएं मूली का टेस्टी चीला (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:55 AM IST

Mooli Chilla Recipe: सुबह के नाश्ते में अगर आप कुछ टेस्टी और हेल्दी खाना चाहते हैं तो मूली का चीला ट्राई कर सकते हैं. आमतौर पर लोग मूली से पराठे, सलाद और सब्जी बनाते हैं लेकिन इससे टेस्टी चीला भी तैयार किया जा सकता है. मूली और बेसन से बनने वाली यह डिश कम समय में तैयार हो जाती है. इसमें मूली के पत्ते, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालकर इसका स्वाद और बढ़ा सकते हैं. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे. तो आइए जानते हैं मूली का चीला बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है और इसे घर पर कैसे तैयार कर सकते हैं.

Advertisement

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

1 बड़ी मूली
1 कप बेसन
2 बड़े चम्मच मूली के पत्ते (बारीक कटे हुए)
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 छोटी चम्मच अदरक (कद्दूकस की हुई)
2 बड़े चम्मच धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई)
आधी छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
आधी छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधी छोटी चम्मच अजवाइन
स्वादानुसार नमक
जरूरत के अनुसार पानी
जरूरत के अनुसार तेल (चीला सेंकने के लिए)

मूली का चीला घर पर कैसे बनाएं?

  1. मूली का चीला बनाने के लिए सबसे पहले मूली को अच्छी तरह धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें. इसके बाद मूली को हल्का निचोड़कर उसका सारा पानी निकाल दें.
  2. अब एक बड़े बाउल में बेसन लें. इसमें कद्दूकस की हुई मूली, बारीक कटे मूली के पत्ते, हरी मिर्च, अदरक और धनिया पत्ती डालें. इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और स्वादानुसार नमक मिला दें.
  3. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए अच्छी तरह मिलाएं और मध्यम गाढ़ा घोल तैयार कर लें. ध्यान रखें कि घोल में गांठें न रहें.
  4. इसके बाद गैस पर तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा तेल लगाएं. तवा गर्म होने पर एक बड़े चम्मच की मदद से घोल डालें और उसे गोल आकार में फैला दें. चीले के किनारों पर थोड़ा तेल डालें और धीमी से मध्यम आंच पर पकने दें.
  5. जब चीला नीचे से सुनहरा और कुरकुरा होने लगे तो इसे पलट दें. दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंक लें. चीला दोनों तरफ से पक जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें.
  6. गरमा-गरम मूली के चीले को हरी चटनी, दही या अपनी पसंद की सब्जी के साथ परोसें. 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »