Ragi Paneer Momos Recipe: बारिश के मौसम में गरमा-गरम मोमोज खाने का अपना अलग ही मजा है. हालांकि, ज्यादातर मोमोज मैदा से बनाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद नहीं माने जाते हैं. ऐसे में अगर आप मोमोज का स्वाद भी लेना चाहते हैं और हेल्दी ऑप्शन भी तलाश रहे हैं तो रागी और गेहूं के आटे से बने मोमोज आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं.
रागी फाइबर, कैल्शियम और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जबकि पनीर इसमें प्रोटीन की मात्रा बढ़ा देता है. आइए जानते हैं घर पर बिना मैदा के रागी पनीर मोमोज कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
आटा तैयार करने के लिए
¾ कप रागी का आटा
¼ कप गेहूं का आटा
एक चुटकी नमक
जरूरत के अनुसार पानी
स्टफिंग के लिए
1 कप मैश किया हुआ पनीर
¼ कप कद्दूकस की हुई गाजर
¼ कप बारीक कटी शिमला मिर्च
1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
यह मोमोज क्यों ज्यादा हेल्दी है?
रागी में फाइबर और कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जबकि गेहूं का आटा मैदे की तुलना में अधिक पौष्टिक माना जाता है. वहीं, पनीर प्रोटीन का अच्छा स्रोत है. इसलिए यह मोमोज स्वाद के साथ-साथ पोषण भी देते हैं और मैदे से बने पारंपरिक मोमोज की तुलना में बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क