Malabar Paratha Recipe: घर पर बनेगा होटल जैसा लच्छेदार और क्रिस्पी मालाबार पराठा, बस आटा गूंथते वक्त रखें इन बातों का ध्यान!

Malabar Paratha Recipe: स्टोरेंट में मिलने वाला मालाबार पराठा देखने में जितना आकर्षक लगता है, खाने में उतना ही टेस्टी होता है. आज हम आपको घर पर मालाबार पराठा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसकी मदद से आप इसे आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं.

Advertisement
रेस्टोरेंट जाना भूल जाएंगे जब घर पर बनाएंगे इतना सॉफ्ट और क्रिस्पी मालाबार पराठा (Photo-ITG) रेस्टोरेंट जाना भूल जाएंगे जब घर पर बनाएंगे इतना सॉफ्ट और क्रिस्पी मालाबार पराठा (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:47 PM IST

Malabar Paratha Recipe:  रेस्टोरेंट में मिलने वाले लेयर्ड, क्रिस्पी और मुंह में घुल जाने वाले मालाबार पराठा का स्वाद काफी टेस्टी होता है. अक्सर लोगों को लगता है कि इतना टेस्टी मालाबार पराठा घर पर बनाना मुश्किल है लेकिन ऐसा नहीं है. थोड़ी-सी मेहनत और सही तरीके से आटा तैयार कर आप भी घर पर बाजार जैसा लेयर्ड और क्रिस्पी मालाबार पराठा आसानी से बना सकते हैं.

Advertisement

आज हम आपको घर पर मालाबार पराठा बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसे आप किसी भी खास मौके पर घर पर आसानी से बना सकते हैं. इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे.

मालाबार पराठा बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

2 कप मैदा
1 अंडा
1 छोटा चम्मच चीनी
½ छोटा चम्मच नमक
2 बड़े चम्मच तेल
गुनगुना पानी (आटा गूंथने के लिए)
परतों के लिए थोड़ा-सा तेल या घी

मालाबार पराठा बनाएंगे कैसे?

  1. मालाबार पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में मैदा, नमक और चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें. 
  2. अब इसमें अंडा और तेल डालें. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए नरम और मुलायम आटा गूंथ लें. आटा जितना मुलायम होगा, पराठा उतना ही बेहतर बनेगा.
  3. अब आटे पर थोड़ा-सा तेल लगाकर उसे कम से कम 2 घंटे के लिए ढककर रख दें. इससे आटा अच्छी तरह सेट हो जाएगा और पराठे की परतें भी अच्छी बनेंगी.
  4. अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. एक लोई को जितना हो सके उतना पतला बेल लें. 
  5. इसके ऊपर थोड़ा-सा तेल या घी लगाएं. अब इसे मोड़कर लंबी पट्टी बना लें और फिर रोल करते हुए गोल स्पाइरल आकार दे दें. इसे 15 मिनट के लिए ढककर रख दें. इसके बाद हल्के हाथों से दोबारा बेल लें.
  6. अब तवे को मीडियम गैस पर गर्म करें और पराठे को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें. बीच-बीच में थोड़ा-सा घी या तेल लगाते रहें. पराठा पकने के बाद उसे हल्के हाथों से दबाएं या दोनों हथेलियों के बीच हल्का-सा थपथपाएं, ताकि उसकी परतें अच्छी तरह खुल जाएं.
  7. अब आपका लेयर्ड और क्रिस्पी मालाबार पराठा तैयार है। इसे आप दही, रायता, अचार, चटनी, छोले या अपनी पसंद की किसी भी मसालेदार ग्रेवी वाली सब्जी के साथ परोस सकते हैं.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »