Makki Atta Halwa Recipe: मक्के की रोटी बहुत खा ली, अब बनाएं इसका टेस्टी हलवा, स्वाद ऐसा कि सब पूछेंगे रेसिपी

Makki Atta Halwa Recipe: सर्दियों में मक्के की रोटी तो आपने कई बार खाई होगी लेकिन क्या कभी मक्की के आटे का हलवा ट्राई किया है. घी, गुड़ और ड्राई फ्रूट्स से तैयार यह हलवा स्वाद में लाजवाब लगता है. आज हम आपको इस टेस्टी हलवा को घर पर बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
 सर्दियों में घर पर बनाएं मक्की के आटे का हलवा (Photo- ITG) सर्दियों में घर पर बनाएं मक्की के आटे का हलवा (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:40 PM IST

Makki Atta Halwa Recipe: सर्दियों में कुछ मीठा और गरमागरम खाने का मन हो तो मक्के के आटे का हलवा बना सकते हैं. आमतौर पर मक्के के आटे से रोटी बनाई जाती है लेकिन इससे टेस्टी हलवा भी तैयार किया जाता है. घी, गुड़ और ड्राई फ्रूट्स से बना यह हलवा खाने में जितना टेस्टी है बनाने में उतना ही आसान है. इसे आप मीठे की क्रेविंग होने पर या किसी खास मौके पर तैयार कर सकते हैं.

Advertisement

अगर आप भी हर बार सूजी या बेसन का हलवा खाकर बोर हो गए हैं और कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो मक्के के आटे का हलवा बना सकते हैं. आइए जानते हैं मक्की के आटे का हलवा बनाने की आसान रेसिपी.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

½ कप मक्के का आटा

½ कप देसी घी

½ कप गुड़ या चीनी (स्वादानुसार)

1½ से 2 कप पानी या दूध

½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर

8-10 काजू (कटे हुए)

6-8 बादाम (कटे हुए)

1 छोटा चम्मच किशमिश

मक्के के आटे का हलवा घर पर कैसे बनाएं?

  1. सबसे पहले एक भारी तले वाली कड़ाही लें और उसमें देसी घी डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें. जब घी पिघल जाए तो इसमें मक्की का आटा डाल दें.
  2. अब आटे को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें. इसे भूनने में करीब 10-12 मिनट लग सकते हैं. जब आटे का रंग हल्का सुनहरा हो जाए और उसमें से अच्छी खुशबू आने लगे तो समझ लें कि आटा अच्छी तरह भुन गया है.
  3. इसके बाद इसमें धीरे-धीरे पानी या दूध डालें और लगातार चलाते रहें. एक साथ सारा पानी या दूध डालने से गांठें पड़ सकती हैं, इसलिए इसे थोड़ा-थोड़ा करके मिलाएं.
  4. अब इसमें गुड़ या चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें. अगर आप गुड़ का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे पहले कद्दूकस कर लें या थोड़े पानी में घोल लें. इसके बाद हलवे में इलायची पाउडर डालें.
  5. अब कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश डालकर अच्छी तरह मिलाएं. हलवे को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं. जब यह गाढ़ा होने लगे और कड़ाही के किनारे छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें.
  6. आपका टेस्टी मक्के के आटे का हलवा तैयार है. इसे गरमागरम परोसें और सर्दियों में इसके स्वाद का मजा लें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »