Chickpeas Sandwich Recipe: पोहा-पराठा हुआ पुराना! नाश्ते में बनाकर खाएं क्रीमी छोले सैंडविच, मजे से खाएंगे घरवाले, मिनटों में होगा तैयार
रोज-रोज एक जैसा उबाऊ नाश्ते को छोड़ दीजिए. पोहा, पराठा की बजाय आप उबले छोले, ताजी सब्जियों और मसालों से बना छोला सैंडविच ट्राई करें. स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाला यह ब्रेकफास्ट बच्चों के टिफिन से लेकर ऑफिस लंच तक, मिनटों में बनने वाली इस आसान और पौष्टिक रेसिपी को आज ही ट्राई करें.
Chickpeas Sandwich Recipe: सुबह और शाम नाश्ते में पोहा, पराठा, कबाब खाकर बच्चे और बड़े सभी बोर हो जाते हैं. अगर आप भी रोज-रोज एक जैसा ब्रेकफास्ट करके पक चुके हैं तो अब आप हेल्दी ब्रेकफास्ट ट्राई कर सकते हैं. छोले की सब्जी तो आपने खूब खाई होगी, लेकिन इस बार आप छोले का सैंडविच ट्राई करें. ब्रेड बटर और आलू सैंडविच को छोड़कर आप हेल्दी, स्वादिष्ट और पेट भरने वाला नाश्ते के लिए छोले का सैंडविच बनाएं.
Advertisement
उबले हुए छोले प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करते हैं. यह सैंडविच बच्चों के टिफिन, ऑफिस लंच या शाम की हल्की भूख के लिए भी एकदम परफेक्ट है. आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी.
सबसे पहले उबले हुए चनों को एक बड़े बाउल में डालकर हल्का-सा मैश कर लें. अब इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें.
इसके बाद इस मिस्कर में ही दही या मेयोनीज, नींबू का रस, काली मिर्च, भुना जीरा पाउडर और नमक मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें.
अब ब्रेड स्लाइस पर हल्का मक्खन लगाएं और तैयार छोले-प्याज मिक्सर को एक स्लाइस पर अच्छी तरह फैलाएं. ऊपर से दूसरी ब्रेड रखकर सैंडविच तैयार कर लें.
तवे या सैंडविच मेकर को गर्म करें और दोनों तरफ हल्का मक्खन लगाकर सैंडविच को सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें. तैयार सैंडविच को बीच से काटें और हरी चटनी, टोमैटो सॉस या पुदीना डिप के साथ गर्मागर्म परोसें.
स्वाद बढ़ाने के आसान टिप्स
Advertisement
अगर आप सैंडविच को और ज्यादा हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो इसमें खीरा, शिमला मिर्च, कद्दूकस की हुई गाजर या लेट्यूस भी मिला सकते हैं.
अगर आपको तीखा स्वाद पसंद हो तो चिली फ्लेक्स या थोड़ा चाट मसाला डालें.
चीज पसंद करने वाले लोग इसमें एक चीज स्लाइस भी रख सकते हैं.
क्यों है यह हेल्दी?
छोले प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो ऊर्जा देने के साथ पाचन को भी बेहतर बनाए रखने में मदद करता है. यह सैंडविच कम समय में तैयार हो जाता है और स्वाद के साथ-साथ पोषण भी देता है. अगर आप हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं, तो इस आसान चना सैंडविच रेसिपी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क